---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

तूफान के बीच पार्टी करने गए लोगों की लग्जरी नाव पलटी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; ‘UK के बिल गेट्स’ समेत 6 विदेशी लापता

World Latest News: इटली से सटे एक द्वीप पर भयंकर तूफान आया, जिसमें एक नौका डूब गई। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन खराब मौसम के कारण बचाव दल को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

World News in Hindi: इटली से सटे भूमध्य सागरीय द्वीप सिसिली के तट पर भयंकर तूफान के बीच एक लग्जरी नौका फंस गई। नौका तेज हवाओं के कारण बीच समुद्र में ही पलट गई। जिसके बाद इटली के तटरक्षक बल और अग्निशमन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। 15 लोगों को बचा लिया गया है। जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, 1 व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मौसम अभी भी खराब है। जिसके कारण बचाव दल को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोताखोर डूबे पतवार तक जाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स के लिए और क्या-क्या चुनौतियां? ISRO चीफ ने किया खुलासा

---खबर नीचे जारी है---

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के बीच सिसिली के तट से ये नौका 22 लोगों को लेकर चली थी। लापता लोगों में 4 यूके, दो अमेरिकी शामिल हैं। यूके के जो चार लोग लापता हैं, उनमें एक टेक टाइकून माइक लिंच भी शामिल हैं। जिनको ‘यूके का बिल गेट्स कहा जाता है।’ ये उद्यमी सप्ताह में 166000 पाउंड (1,80,35,172 रुपये) कमाते हैं। उनकी पत्नी एंजेला बैकारेस को बचा लिया गया है।

इतालवी अग्निशमन बचाव सेवा के प्रवक्ता लुका कैरी ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति का शव मिला है। सुबह लगभग 5 बजे भयंकर तूफान आया। जिसमें पोर्टिसेलो के पास नौका फंस गई। नौका के ऊपर यूके का झंडा लगा हुआ था। बायेसियन नौका 56 मीटर लंबी बताई जा रही है। नाव में सवार 12 लोग यात्री थे। ये लोग छुट्टी बिताने के लिए निकले थे। 10 लोग नाव पर स्टाफ के तौर पर कार्यरत थे। नौका समुद्र के 49 मीटर नीचे डूबी है। पतवार तक जाने का प्रयास गोताखोर कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

हादसे की जांच शुरू, 8 अस्पताल में भर्ती

टर्मिनी इमेरेस में हादसे के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। जिन लोगों को बचाया गया है, उनमें से 8 को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। उनमें 1 बच्चा भी शामिल है। नौका 2008 मॉडल की है, जो इतालवी जहाज कंपनी पेरीनी की है। यह लग्जरी नाव थी, जो समुद्र में अधिकतम 15 समुद्री मील प्रतिघंटा दौड़ने की क्षमता रखती थी। इस पर अधिकतम 22 ही लोग सवार हो सकते हैं। बता दें कि नाव 14 अगस्त को मिलाजो के सिसिली बंदरगाह से चली थी। इसे रविवार शाम को पालेर्मो में अंतिम बार ट्रैक किया गया था। दुनिया में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः Air India की एयर होस्टेस पर लंदन में हमला, होटल के कमरे में घुसा शख्स; सेक्सुअल हैरेसमेंट का भी आरोप

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:अमेरिका में पढ़ने का सपना है? पहले पढ़ लें इस भारतीय इंजीनियर की वॉर्निंग; क्यों कहा- चकनाचूर हो जाएंगे सपने

First published on: Aug 19, 2024 04:23 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola