---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

शेख हसीना के पहुंचते ही NCR की इन कॉलोनियों की बढ़ाई गई सुरक्षा, बांग्लादेशी दूतावास की हुई किलेबंदी

चाणक्यपुरी स्थित बांग्लादेशी देतावास के आसपास दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर यहां प्रवेश और निकास के रास्तों पर चेकिंग बढ़ा दी है।

---विज्ञापन---

Sheikh Hasina landed Hindon airbase: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देने के बाद गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतर गईं हैं। फिलहाल ये नहीं पता है कि वह दिल्ली में ही रुकेंगी या फिर यहां से कहीं और की फ्लाइट पकड़ने वाली हैं। लेकिन उनके एनसीआर में आने के बाद यहां कई इलाकों जहां बांग्लोदशी लोग रहते हैं कि सुरक्षा बढ़ा दी है।

---विज्ञापन---

बांग्लादेश दूतावास अभेद्य किले में तब्दील

जानकारी के अनुसार चाणक्यपुरी स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के आसपास दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर यहां प्रवेश और निकास के रास्तों पर चेकिंग बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दूतावास के आसपास 200 मीटर के दायरे में किसी वाहन को रुकने की अनुमति नहीं है। दूतावास में अंदर बिना जांच और अनुमति के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

इन इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

यमुनापार की मंडावली रेलवे लाइन के आसपास, शास्त्री पार्क के बुलंद मस्जिद रोड, सीलमपुर, त्रिलोकपुरी, संगम विहार, करावल नगर आदि दिल्ली के उन संवेदनशील इलाकों जहां बांग्लादेशी लोग रहते हैं या जहां लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की आशंका है पुलिस ने पहले ही अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के रामपुर, एच्छर और नोएडा के हरौला, छलेरा के आसपास पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पीएम हाउस से प्रदर्शनकारी उठा ले गए कालीन, शेख हसीना के बर्तनों में खाया खाना, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें:  Video: PM के बेड पर लेटे…उखाड़े पंखे, बंग बंधु की हटा दी फोटो; शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बेकाबू हुए हालत

First published on: Aug 05, 2024 06:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola