Severe Solar Storm could Stress Power Grid: अंतरिक्ष से फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक खतरनाक सौर तूफान तेजी से धरती की तरफ बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर पावर ग्रिड यानी बिजली पर पड़ सकता है। आमतौर पर सुनामी अमेरिका में जितनी तबाही मचाती है, इस सौर तूफान का असर उससे कहीं अधिक हो सकता है।
रेडियो सिग्नल पर पड़ेगा असर
नेशनल ओशियनिक एंड एटमॉस्फेयरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOA) ने चेतावनी जारी करते हुए खतरनाक जियोमैगनेटिक तूफान की आशंका जताई है। गुरुवार और शुक्रवार को सूरज की सतह से एक भयंकर सौर तूफान उठा है। इसका असर धरती पर भी देखने को मिल सकता है। इस सौर तूफान के कारण पावर ग्रिड और रेडियो सिग्नल आंशिक रूप से बाधित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Colorado Gold Mine में कैसे फंस गए 12 लोग? 1 की मौत, क्या है बचाव का प्लान?
NOA ने दिया अलर्ट
NOA ने बिजली संयंत्रों को नियंत्रण करने वालों और स्पेसक्राफ्ट की देखभाल करने वालों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा फेडरेल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। हरिकेन हेलेन के बाद मैक्सिको और फ्लोरिडा की खाड़ी में जल्द ही हरिकेन मिल्टन उठने वाला है। ऐसे में सौर तूफान अमेरिका के लिए दूसरी बड़ी चुनौती बन चुका है।
मई में आया था सबसे भयंकर तूफान
इससे पहले मई महीने में भी भयंकर सोलर तूफान देखने को मिला था। यह सोलर स्टॉर्म पिछले दो दशकों का सबसे खतरनाक तूफान था। फॉरकास्टर्स की मानें तो नया तूफान उतनी खलबली नहीं मचाएगा। हालांकि इसे लेकर अभी से कोई दावा नहीं किया जा सकता है। जब यह तूफान धरती से महज 1 मिलियन मील (1.6 मिलियन किलोमीटर) दूर होगा, तभी इसके वेग का अंदाजा लगाया जा सकेगा।
क्या कहते हैं वैज्ञानिक
NOA के वैज्ञानिक रॉब स्टीनबर्ग का कहना है कि फ्लोरिडा की लोकेशन दक्षिण दिशा में है। ऐसे में सैर्य तूफान से होने वाली पावर ग्रिड ज्यादा प्रभावित नहीं होगी। हालांकि हो सकता है धरती के नजदीक आने के साथ-साथ यह तूफान और भी ज्यादा विकराल रूप धारण कर ले। ऐसे में इसका असर भी काफी बड़ा हो सकता है।
स्मार्टफोन से ले सकेंगे तस्वीरें
NOA के अनुसार दो हफ्ते पहले हरिकेन हेलेन ने अमेरिका के कई राज्यों की पावर ग्रिड को प्रभावित किया था। ऐसे में सौर तूफान आने से यह खतरा फिर मंडराने लगा है। अमेरिका के उत्तरी हिस्से पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। उत्तरी कैलिफॉर्निया में इसका कम प्रभाव होगा। सौर तूफान का असर किन इलाकों में सबसे अधिक होगा? इसका सटीक अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। इस सोलर स्टॉर्म को आंखों से देख पाना मुमकिन नहीं होगा। हालांकि अगर लोग चाहें तो इसे अपने फोन के कैमरे में जरूर कैद कर सकेगें। स्मार्टफोन से सोलर स्टॉर्म की तस्वीरें खींची जा सकेंगी।
यह भी पढ़ें- मुंबई में तूफान-बारिश से हाहाकार, महाराष्ट्र-गुजरात समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
3 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
6 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
11 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
13 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
16 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines