---विज्ञापन---

देश angle-right

मुंबई में तूफान-बारिश से हाहाकार, महाराष्ट्र-गुजरात समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। जाते-जाते मानसून के बादल महाराष्ट्र में खूब बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने इस हफ्ते अच्छी बारिश होने का अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते किस-किस राज्य में बारिश हो सकती है?

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Today: दक्षिण-पश्चिम मानूसन की वापसी के दौर में है। अगले 2-3 दिन में मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार से चला जाएगा, लेकिन जाते-जाते बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन महाराष्ट्र में खूब बादल बरसा रहा है। बीती रात मुंबई में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई, जिससे एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। दिल्ली-NCR में पिछले 10 दिन से लोग उमस-गर्मी से बेहाल हैं, लेकिन आज सुबह गुलाबी ठंडक का अहसास हुआ, लेकिन दिन में धूप खिलने से गर्मी बढ़ेगी। आइए जानते हैं कि मुंबई में बारिश से हालात कैसे हैं और आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

 

---विज्ञापन---

आज कहां-कहां बरस सकते बादल?

मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वी मध्य अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। पूर्वोत्तर असम, जम्मू और पाकिस्तान के क्षेत्रों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके चलते पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से देश के कुछ राज्यों में बारिश हो रही है। आज और अगले 2-3 दिन केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बौछारें पड़ेंगी। कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

मुंबई में भारी बारिश से जलभराव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार रात अचानक आंधी-तूफान आया और मूसलाधार बारिश हुई। ठाणे, मुलुंड, कुर्ला, घाटकोपर, दादर, वरली, अंधेरी-बांद्रा, बोरीवली में काफी बादल बरसें और जलभराव हुआ। खराब मौसम के कारण फ्लाइटें भी डायवर्ट की गईं। नवरात्रि उत्सव खराब हुआ। गरबा खेलने और दुर्गा पूजा करने निकले लोगों को जाम और जलभराव में फंसना पड़ा। मौसम विभाग ने आज के लिए भी महाराष्ट्र के 29 जिलों में बारिश होने का यलो अलर्ट दिया है। तूफान हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में मौसम का कैसा हाल?

राजधानी दिल्ली में दिन के समय धूप निकलने से तापमान बढ़ जाता है। उमस भरी गर्मी महसूस होती है, लेकिन अब AC ज्यादा देर चलाने पर ठंडक का अहसास होने लगा है। सुबह भी गुलाबी ठंड महसूस हुई। आने वाले कुछ दिन में दिल्ली में ऐसा ही मिला जुला मौसम रहेगा। आखिरी हफ्ते में 15 या 20 तारीख के बाद दिन में भी ठंड महसूस होने के आसार हैं। लोगों को प्री-विंटर में पहने जाने वाले कपड़े, स्वेटर निकालने पड़ सकते हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 11, 2024 07:14 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola