Maryland Shooting: अमेरिका के मैरीलैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

Mine Collapse In Tonk, 2 die
विज्ञापन

Maryland Shooting: अमेरिका के मैरीलैंड में एक घर में तोबड़तोड़ फायरिंग की सूचना है। बताया जा रहा है कि घटना में कई लोग हताहत हो सकते हैं। स्थानीय अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि रविवार (स्थानीय समयानुसार) को अन्नापोलिस में एक घर में चार लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

बीएनओ न्यूज ने बताया कि घटना रात करीब 8 बजे हुई जब अधिकारियों को अन्नापोलिस के पड़ोस में पैडिंगटन प्लेस के 1000 ब्लॉक में एक घर में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस प्रमुख एड जैक्सन ने कहा कि कई लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

प्रारंभिक रिपोर्ट में 7 लोगों को गोली मारे जाने की सूचना

प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि सात लोगों को गोली मारी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक पुष्टि की है कि चार लोगों को गोली मारी गई थी। पुलिस प्रमुख एड जैक्सन ने कहा कि ये अन्नापोलिस के लिए असामान्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस गोली चलने के कारणों का पता लगा रही है और घटनास्थल पर आपातकालीन कर्मी मौजूद हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ