वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का 8वां महाद्वीप जीलैंडिया, 375 साल पहले पूरी तरह डूब चुका था
Edited By Rakesh Choudhary

Scientists Discovered Zealandia World 8 Continent
Edited By Rakesh Choudhary

Scientists Discovered Zealandia World 8 Continent
Scientists Discovered Zealandia World 8 Continent: भूवैज्ञानिकों ने एक नया महाद्वीप खोज निकाला है। वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस महाद्वीप का एक मैप भी तैयार कर लिया है। भूवैज्ञानिकों ने इस महाद्वीप को जीलैंडिया नाम दिया है। इस महाद्वीप को रिउ-ए-माउई के नाम से जाना जाता है। वैज्ञानिकों ने इस महाद्वीप की खोज समुद्र तल में चट्टानों का विश्लेषण करने के बाद की है। इस खोज से जुड़ी एक रिपोर्ट टेक्टोनिक्स मैगजीन में प्रकाशित हुई हैं। बता दें कि यह महाद्वीप 375 साल पहले पूरी तरह डूब चुका था।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह महाद्वीप करीब 1.89 मिलियन वर्ग मील में फैला है। यह विशाल महाद्वीप मेडागास्कर के आकार से लगभग छह गुना बड़ा है। जीलैंडिया को शामिल करने के बाद अब दुनिया में कुल महाद्वीपों की संख्या 8 हो गई है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह महाद्वीप अन्य सभी महाद्वीपों में सबसे छोटा, पतला और युवा है। यह महाद्वीप दिखने में न्यूजीलैंड की तरह ही है।
न्यूजीलैंड क्राउन रिसर्च इंस्टीट्यूट जीएनएस साइंस के भूविज्ञानी एंडी टुलोच ने इस खोज में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि किसी बहुत ही स्पष्ट चीज उजागर करने में थोड़ा समय लगता है। जीलैंडिया के बारे में कोई भी खोज वैज्ञानिकों के लिए बड़ी चुनौती रही है। इस महाद्वीप की खोज के लिए वैज्ञानिकों ने समुद्र तल से मिले चट्टानों के नमूने की जांच की। जीलैंडिया की उत्पति का पता गोंडवाना के प्राचीन प्रायद्वीप से लगाया जा सकता है। बता दें कि गोंडवाना का पश्चिम प्रायद्वीप 550 मिलियन वर्ष पहले आकार लिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: