China Covid Cases: लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद चीन में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर भारी उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी बीजिंग और शंघाई जैसे बड़े शहरों के अस्पताल कोरोना मरीजों से भर चुके हैं। महामारी विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 90 दिनों में चीन के 60 प्रतिशत और पृथ्वी की 10 प्रतिशत आबादी के संक्रमित होने की संभावना है। मरने वालों की संख्या लाखों में होने की संभावना है।
महामारी विज्ञानी और स्वास्थ्य अर्थशास्त्री (epidemiologist and health economist) एरिक फेगल-डिंग (Eric Feigl-Ding) ने सोमवार को चेतावनी देते हुए ट्वीट किया कि अगले 90 दिनों में चीन की 60 प्रतिशत से अधिक और पृथ्वी की 10 प्रतिशत आबादी के संक्रमित होने की संभावना है। उन्होंने दावा किया कि कोरोना से लाखों लोगों के एक बार फिर मौत होने की संभावना है।
और पढ़िए –अमेरिका में ठंड का कहर! भारी बर्फबारी और जमा देने वाले तापमान के बीच 2000 से अधिक फ्लाइट्स रद्द
फीगल-डिंग ने ट्वीट कर एक अस्पताल से वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि ये तो बस शुरुआत है। साइंटिस्ट की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अस्पताल के वार्ड और गलियारों में लाशों के ढेर दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड पीड़ितों के लिए बनाए गए श्मशान घाट एक बार फिर शवों से भर गए हैं, जो कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों की याद दिलाते हैं।
फीग्ल-डिंग ने दावा किया कि सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने जिसको भी संक्रमित होने की जरूरत है, संक्रमित होने दें, जिसे मरने की जरूरत है, उसे मरने दें। महामारी विशेषज्ञ ने कहा कि वृद्धि के प्रमुख कारणों में से एक वायरस को रोकने के लिए उचित वैक्सीन का न होना है, जिससे कोरोना के साथ उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को बढ़ने में मदद मिली।
और पढ़िए –US Capitol Violence: अमेरिकी संसद पर हुए हमले में जांच समिति ने डॉनाल्ड ट्रंप को माना जिम्मेदार
फीग्ल-डिंग बोले- बीजिंग में नॉनस्टॉप हो रहा दाह संस्कार
महामारी विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि बीजिंग में दाह संस्कार नॉनस्टॉप हो रहा है। अन्य विशेषज्ञों ने भी कहा है कि चीन में होने वाली मौतों को कम करके आंका जा रहा है। बीजिंग में अस्पतालों, अंतिम संस्कार स्थलों और संबंधित अंत्येष्टि इंडस्ट्री के एक सर्वेक्षण के माध्यम से मौतों में तेज वृद्धि के कारण अंतिम संस्कार सेवाओं में हाल ही में भयानक बढ़ोतरी हुई है।
चीन में टीकाकरण की स्थिति क्या है?
18 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 90 प्रतिशत आबादी को कोरोनावायरस चीनी टीके की दो खुराक दी गई है। लेकिन कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट के खिलाफ दो शॉट पर्याप्त नहीं लगते हैं। इसके अलावा, एनपीआर रिपोर्ट के अनुसार, केवल लगभग 50 प्रतिशत वृद्ध लोगों को तीसरा शॉट मिला है।
बिगड़ते कोविड संकट के मद्देनजर चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने भी टीकाकरण में तेजी लाने और वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं के स्टॉक के निर्माण की घोषणा की है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
9 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
17 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
19 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
20 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
22 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
22 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines