सऊदी अरब में झूला गिरने का वीडियो आया सामने, 23 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Author: News24 हिंदी
2025-07-31 15:59:45
सऊदी अरब के ग्रीन माउंटेन अम्यूजमेंट पार्क में झूला गिरने का एक डरावना वीडियो सामने आया है। इस घटना में झूले में सवार करीब 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर 40 सेकेंड का वीडियो हो रहा वायरल
सऊदी अरब के ताइफ शहर में ग्रीन माउंटेन अम्यूजमेंट पार्क है। यहां पिछले कुछ दिनों से मेला लगा हुआ है। इस मेले में कई बड़े झूले लगे हुए हैं। वीरवार रात 360 डिग्री तक घूमने वाले झूले में कई करीब 40 लोग सवार थे। इसी झूले का करीब 40 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: जापानी बाबा वेंगा की कौन सी भविष्यवाणी सबसे पहले हुई थी सच? पहली प्रीडिक्शन में गईं थीं 18 हजार जानें
तीसरे चक्कर में झूले का टूटा वायर
वीडियो में झूला करीब 2 चक्कर लगाते हुए 360 डिग्री तक घूमता है। तीसरे चक्कर में झूले की वायर अचानक से टूट जाती है जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच जाती है। इस घटना में करीब 23 लोग घायल हुए। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई है। घायलों में 3 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: शांति वार्ता के बाद कीव पर रूस का बड़ा ड्रोन अटैक, कई इलाकों में लगी भीषण आग
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines