Saudi Arab Warning For Pakistan: अपने भिखारियों को हमारे देश में न भेजें। वे हज यात्रा की आड़ में यहां आ रहे हैं। इससे आपके देश की छवि ही खराब होगी। यह कहना है सऊदी अरब का, जिसने अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को चेतावनी दी है। सऊदी अरब तीर्थयात्रियों के रूप में देश में एंट्री करने वाले पाकिस्तानी भिखारियों को लेकर चिंतित है। इसलिए पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए आगाह किया है।
वहीं चेतावनी के जवाब में पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने ट्रैवल एजेंसियों को ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए निर्देश दिए हैं और ‘उमरा अधिनियम’ की योजना बनाई है। केंद्रीय जांच एजेंसी भी भिखारियों को हज यात्रा के बहाने सऊदी अरब भेजने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई करेगी, जिसका लक्ष्य पाकिस्तान की छवि को खराब होने से बचान और यह सुनिश्चित करना है कि तीर्थयात्री किसी भी कारण से प्रभावित न हों।
यह भी पढ़ें:न पति न प्रेमी तो वो अजनबी कौन? जिसने बेंगलुरु में महालक्ष्मी की हत्या करके लाश के किए 30 टुकड़े
पाकिस्तान सरकार ने जवाब कार्रवाई में दिए आदेश
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने धार्मिक यात्रा की आड़ में आने वाले पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है। सऊदी अरब के अधिकारियों ने इस्लामाबाद से इन भिखारियों को रोकने के लिए कदम उठाए जाने का अनुरोध किया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया तो पाकिस्तानी उमरा और हज तीर्थयात्रियों पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा।
वहीं सऊदी हज मंत्रालय द्वारा जारी चेतावनी के जवाब में पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने ट्रैवल एजेंसियों और केंद्रीय जांच एजेंसी को आदेश जारी कर दिए। सऊदी अरब के राजदूत नवाफ बिन सईद अहमद अल-मल्की के साथ एक बैठक में पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी ने आश्वासन दिया कि भिखारियों को सऊदी अरब भेजने के लिए जिम्मेदार माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। केंद्रीय जांच एजेंसी (FIA) को इस नेटवर्क पर नकेल कसने का काम सौंपा गया है, जिसके बारे में मोहसिन ने कहा कि इससे पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
यह भी पढ़ें:पोस्टमार्टम में खुला अक्षय शिंदे की मौत का सच, बदलापुर रेप केस के आरोपी का हुआ था एनकाउंटर
पकड़े गए भिखारी ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक
प्रवासी पाकिस्तानियों के सचिव जीशान खानजादा कहते हैं कि पाकिस्तानी भिखारी तीर्थयात्रा की आड़ में मध्य पूर्वी देश की यात्रा करते हैं, जिनमें से अधिकांश लोग उमरा वीजा पर सऊदी अरब जाते हैं और वहां जाकर भीख मांगने लगते हैं, क्योंकि पकड़े गए भिखारियों में से 90 प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिक हैं। हाल ही में FIA ने कराची हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट से 11 कथित भिखारियों को उतार दिया था। पिछले साल सितंबर में तीर्थयात्रियों के भेष में 16 भिखारियों को गिरफ्तार किया गया था। मक्का की भव्य मस्जिद के अंदर से गिरफ्तार किए गए अधिकांश जेबकतरे पाकिस्तानी नागरिक हैं।
यह भी पढ़ें:280 यात्रियों से भरी फ्लाइट, अचानक निकलने लगा धुंआ; चेन्नई से दुबई जा रहा था अमीरात एयरलाइंस का प्लेन
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
49 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines