280 यात्रियों से भरी फ्लाइट, अचानक निकलने लगा धुंआ; चेन्नई से दुबई जा रहा था अमीरात एयरलाइंस का प्लेन

Latest News of Flight Take Off: चेन्नई एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगा और करीब 300 यात्रियों में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर धुएं को बुझाया और टेक्निकल स्टाफ से इंजन में आई खामी दूर करके फ्लाइट टेकऑफ कराई।

Emirates Airlines Flight

Emirates Airlines Flight

विज्ञापन

Chennai Dubai Flight Latest Update: चेन्नई एयरपोर्ट पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक फ्लाइट टेकऑफ करने वाली ही थी कि अचानक इंजन से धुंआ निकलने लगा। करीब 10 मिनट तक धुंआ निकलता रहा। यह देखकर फ्लाइट में बोर्डिंग कर रहे पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। क्रू मेंबर्स और एयरपोर्ट स्टाफ के भी हाथ पैर फूल गए। इस फ्लाइट में करीब 300 लोग सवार होने थे और ज्यादातर पैसेंजर फ्लाइट में बोर्ड कर चुके थे।

टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराब का पता लग गया, वरना विमान हादसा हो सकता था। एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने तुरंत फायर ब्रिगेड भेजी, जिसने इंजन में लगी आग बुझाई। इसके बाद टेक्निकल टीम ने चैकिंग करके खामी को दूर किया और फ्लाइट आधे घंटे की देरी से उड़ान भरी। हालांकि एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने तकनीकी खामी के बारे में नहीं बताया, लेकिन समय रहते समस्या का समाधान होने पर संतोष जताया। घटना रात के करीब साढ़े 9 बजे की है।

विज्ञापन

ओवरफिलिंग की वजह से इंजन से निकला धुंआ

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई के अन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए फ्लाइट EK547 टेकऑफ होनी थी। अमीरात एयरलाइंस का बोइंग प्लेन 777-300 में करीब 300 लोग बोर्डिंग कर रहे थे कि अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। टेक्निकल टीम का कहना है कि पहली जांच में धुंआ निकलने की वजह गर्म हो रहे इंजन में ज्यादा तेल जाना है। ओवरफिलिंग की वजह से इंजन में हल्की चिंगारी भड़कने से धुंआ निकलने लगा।

हादसे की गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिफ्यूल करते समय इंजन में ज्यादा तेल भर गया और इसी वजह से गर्म इंजन जलने लगा। पैसेंजर्स ने इंजन से काले रंग का धुंआ निकलते देखकर क्रू को बताया। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड रनवे पर आ गई थी। एयरलाइंस के अधिकारियों को घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है। पूरी संतुष्टि होने के बाद ही फ्लाइट को टेकऑफा होने की परमिशन दी गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ