Salton Sea Lake in California Treasure: एक देश में अरबों डॉलर का खजाना मिला है। गर्म पानी की झील के नीचे यह खजाना दबा है और यह करीब 540 अरब डॉलर का है। इस खजाने को भू-वैज्ञानिकों ने खोजा है और वे इसे देखकर काफी हैरान हैं। वैज्ञानिकों ने इसे सफेद सोना कहा है, क्योंकि यह हरित क्रांति में अहम भूमिका निभा सकता है। इससे जीवाश्म ईंधन प्रणालियों को बैटरी से बदलने के लिए कच्चा माल उपलब्ध हो सकता है। जी हां, यह खजाना कुछ और नहीं, लिथियम धातु है और इसकी मात्रा 382 मिलियन इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियो के बराबर होने का अनुमान है। लॉरेंस बर्कले नेशनल लैबोरेटरी के शोधकर्ताओं ने कैलिफोर्निया की सबसे बड़ी झील का अध्ययन किया है, जो कोलोराडो रेगिस्तान में है और इसे साल्टन सागर के नाम से जाना जाता है।
यह भी पढ़ें:नेवी अफसर से शारीरिक संबंध और अश्लील वीडियो; परमाणु पनडुब्बी के कैप्टन की ‘गंदी’ हरकत
20वीं शताब्दी में दुर्घटनावश बनी थी झील
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्म पानी की गहरी अंडरग्राउंड लेक लिथियम भरा हुआ है। हालांकि झील में पानी बहुत कम है और जो कुछ बचा है, वह बहुत नमकीन है। वहीं बेशक झील लिथियम के खजाने के ऊपर बनी है, लेकिन यह झील बदनाम है, क्योंकि इसका पानी मनुष्यों के लिए हानिकारक और जहरीला माना जाता है। IFL साइंस के अनुसार, यह दुनिया की सबसे ज्यादा प्रदूषित झीलों में से एक है। दरअसल, रेगिस्तानी झील 20वीं सदी में दुर्घटनावश बनी थी। कोलोराडो नदी अचानक उफान पर आ गई और आस-पास की नहरों में बाढ़ आ गई थी। नहरों के रास्ते पानी बाहर जाने लगा और झील सिकुड़ती चली गई। पानी कम होने से इसमें मिली नमकीन जहरीली धूल में बदल गई। जब हवाएं इस सूखती झील के तल के ऊपर से बहती हैं तो वे इस जहरीली धूल को उड़ाती हैं, जिसमें इंपीरियल वैली के निवासी सांस लेते हैं। इस जहरीली धूल में सांस लेने के कारण वहां के लोग बीमारियों के शिकार हैं।
यह भी पढ़ें:बहादुर पायलट! जान देकर 400 जिंदगियां बचाई, हेलीकॉप्टर होटल की छत से टकराया और धू-धू कर जला
साल 2023 में पहली बात पता लगा खजाने का
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झील में लिथियम धातु का खजाना होने के बारे में साल 2023 में पहली बार पता चला था। वहीं खजाने का खुलासा होने के बाद दुनियाभर के अरबपतियों में इसे झील से निकालने की होड़ लग गई थी, लेकिन आज तक कोई भी इसे झील से निकालने में सफल नहीं हो पाया है, क्योंकि झील की गहराई में पानी इतना नमकीन है कि उनके महंगे से महंगे और मॉडर्न इंस्ट्रूमेंट खराब हो जाते हैं। दरअसल लिथियम के हॉटबेड तक पहुंचना आसान नहीं होगा, क्योंकि कुएं खोदने पड़ेंगे, ताकि पृथ्वी की सतह से हजारों फीट नीचे से लिथियम युक्त नमकीन पानी को निकाला जा सके, लेकिन झील के आसपास रहने वाले निवासियों को ड्रिलिंग के परिणाम भुगतने होंगे। ड्रिलिंग के लिए भारी मात्रा में पानी की जरूरत पड़ेगी, इसलिए लोगों को पानी की कमी का सामना भी करना पड़ेगा। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के एक इंजीनियर एलेक्स प्रिसजचेव ने लॉस एंजिल्स टाइम्स को बताया कि लगभग 18 मिलियन मीट्रिक टन लिथियम है।
यह भी पढ़ें:62 पैसेंजरों को जिंदा जलाने वाले विमान हादसे का असली सच आया सामने, प्लेन क्रैश का ताजा वीडियो डराने वाला
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
6 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
8 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
9 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
9 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
11 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
13 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
13 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
15 hrs agoLIVE: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे राजस्थान कांग्रेस के नेता
15 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines