VIP के घर नौकरी, सालाना 83 लाख सैलरी, जानें कहां निकली ये Job

दुबई की एक स्टाफिंग एजेंसी ने VIP परिवारों के लिए दो हाउस मैनेजर्स की नौकरी निकाली है जिसमें सालाना ₹83 लाख की सैलरी ऑफर की जा रही है। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। नौकरी में घर का प्रबंधन, स्टाफ की निगरानी और बजट हैंडल करना जैसे काम शामिल हैं। लाखों लोगों ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ इसे सुनहरा मौका मान रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ एक दिखावा समझ रहे हैं।

VIP के घर नौकरी, सालाना 83 लाख सैलरी, जानें कहां निकली ये Job

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी नौकरी का पोस्ट जबरदस्त वायरल हो रहा है। दुबई की एक रॉयल फैमिली के लिए दो “हाउस मैनेजर्स” की जरूरत है और इसके बदले में जो सैलरी दी जा रही है, वो सुनकर हर कोई चौंक गया है। इस काम के लिए किसी आईटी या इंजीनियरिंग डिग्री की जरूरत नहीं, बल्कि घर का मैनेजमेंट चाहिए। खास बात ये है कि इस जॉब के लिए सालाना करीब ₹83 लाख की सैलरी ऑफर की जा रही है। अब लोग इस पोस्ट को देखकर सोच रहे हैं कि क्या ये सपना सच हो सकता है?

विज्ञापन

कहां निकली है ये नौकरी?

ये नौकरी दुबई और अबू धाबी में रहने वाले VIP लोगों के लिए है। पोस्ट एक प्राइवेट स्टाफिंग एजेंसी ‘Royal Maison’ ने 24 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाली थी। उन्होंने वीडियो में बताया कि उन्हें दो हाउस मैनेजर्स की जरूरत है जो वहां के रॉयल फैमिली के लिए काम करें।

विज्ञापन

कितनी सैलरी और क्या काम?

इस जॉब में महीने की सैलरी 30,000 AED बताई गई है जो भारतीय रुपयों में सालाना करीब ₹83 लाख होती है। काम में घर की देखभाल, स्टाफ का सुपरविजन, बजट मैनेज करना और घर के रोजाना कामकाज को संभालना शामिल है। यानी ये एक फुल-टाइम मैनेजमेंट जॉब है, लेकिन घर के अंदर।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को अब तक 5.9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई लोगों ने कमेंट में इस जॉब के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाई है। एक यूजर ने लिखा, “ओह मी! मुझे ये जॉब चाहिए।” वहीं किसी ने कहा, “आप इन हाउस मैनेजर्स की उम्मीदें बढ़ा रहे हैं, इतनी सैलरी कहां मिलती है?”

विज्ञापन

असली है या सपना?

हालांकि बहुत से लोग इसे सच मान रहे हैं, कुछ ने ये भी पूछा है कि क्या ये जॉब असली है या सिर्फ एक मार्केटिंग स्टंट? लेकिन पोस्ट करने वाली एजेंसी ने इसे ‘इंडस्ट्री के बेस्ट टैलेंट को आकर्षित करने’ वाला ऑफर बताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ