भारत की विविधता के मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति, स्वदेश लौटने पर पुतिन ने पत्रकारों से कही यह बात

भारत की विविधता से रूसी राष्ट्रपति बेहद खुश हुए हैं। भारत से जाने के बाद राष्ट्रपति ने रूसी पत्रकारों से बातचीत में बड़ी बात कही है। उन्होंने भारत में अनेक भाषाओं का जिक्र करते हुए भारत की तारीफ की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

putin_071ec3

putin

विज्ञापन

हाल ही में रूस के राष्ट्रपति दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आमंत्रण पर डिनर में भी शामिल हुए। फिलहाल पुतिन स्वदेश यानी रूस लौट चुके हैं। पुतिन भारत के कल्चर से बेहद खुश नजर आए। रूस में पत्रकारों से बातचीत में पुतिन ने भारत की जमकर तारीफ की।

पुतिन ने कहा कि मैं पिछले दिनों भारत की यात्रा पर था जहां की आबादी डेढ़ सौ करोड़ के करीब है। इस आबादी का मात्र एक तिहाई हिंदी भाषी है जबकि बाकी अन्य भाषाएं बोलते हैं। कभी-कभी तो वे आपस में एक दूसरे को समझ भी नहीं पाते हैं।

विज्ञापन

कहा कि भारत में अनेकता में एकता है और भारत और रूस जैसे सांस्कृतिक आधार वाले देशों को अनेकता में एकता के उदाहरण के तौर पर देखा जाना चाहिए। पुतिन यह जवाब तब दिया जब उनसे भारत में अनेकता में एकता का सवाल पूछा गया।

विज्ञापन

पुतिन के भारत दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि राष्ट्रपति पुतिन की इस भारत यात्रा का मुख्य फोकस दोनों देशों के बीच आर्थिक आदान प्रदान और व्यापार को बढ़ाना रहा है। कहा था कि अब भारतीय वर्कर्स रूस के आईटी और निर्माण क्षेत्रों में काम कर सकेंगे।

दोनों देशों ने मोबिलिटी पैक्ट पर सहमति दी थी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन संघर्ष के मौजूदा स्वरूप और अमेरिका के शांति प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने रूसी सेना में शामिल भारतीयों के मुद्दे को पुतिन के साथ बातचीत में उठाया था। विदेश सचिव ने कहा था कि भारतीयों की रिहाई के लिए प्रयास लगातार जारी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ