पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट की भगवद गीता, ISKCON ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

Modi Gift Gita to Putin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भगवद गीता का रूसी संस्करण भेंट किया. इस पर इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने पीएम मोदी को आभार दिया है.

Modi Gift to Putin

Photo Credit - Social Media

Modi Gift Gita to Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत की यात्रा के लिए आए थे. वह 4-5 दिसंबर को भारत यात्रा पर रहे. इस दौरान मोदी और पुतिन की मुलाकात और वार्ता से दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर बात भी बनी. नरेंद्र मोदी ने पुतिन को उपहार के तौर पर रूसी संस्करण वाली भगवद गीता भेंट की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को काली चाय और कश्मीरी केसर भी गिफ्ट में दिया. इन सभी में से उपहार में दी गई भगवद गीता काफी चर्चा में आ गई है.

विज्ञापन

इस्कॉन ने गीता गिफ्ट करने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को भगवद गीता का रूसी संस्करण भेंट किया. भगवद गीता भेंट करने को लेकर इस्कॉन ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने X पर पोस्ट कर पीएम मोदी की सराहना की. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि, उन्होंने पुतिन को भगवद गीता भेंट की.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने X पर तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट कर लिखा ‘राष्ट्रपति पुतिन को रूसी संस्करण वाली भगवद गीता भेंट की. गीता के उपदेश दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं.’ इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने इसे शेयर करते हुए पीएम मोदी का शुक्रिया किया.

इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने X पर पोस्ट कर लिखा. इस्कॉन ने अब तक दुनियाभर की 110 भाषाओं में भगवद गीता का अनुवाद कर 66 करोड़ से अधिक प्रतियां वितरित की हैं. आगे भी हमें ऐसी ही अन्य भाषाओं में प्रतियां उपलब्ध कराने में खुशी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ