Putin India visit : 'सबका साथ, सबका विकास', भारत-रूस संबंधों की सच्चाई बता पुतिन मास्को के लिए हुए रवाना

Putin India visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन और राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर के बाद शुक्रवार रात पालम एयरपोर्ट से मास्को के लिए रवाना हो गए. दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान पुतिन ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता समेत कई उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लिया. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर रूसी नेता को विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे.

Putin India visit

Putin India visit: ‘भारत में कहते हैं, सबका साथ सबका विकास’, रूस और भारत के संबंधों की भी यही सच्चाई है. राष्ट्रपति पुतिन के इन्ही शब्दों के साथ राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज के बाद उनके दो दिवसीय भारत दौरे का समापन हुआ. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पुतिन के समर्थन की सराहना की. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन से मेहमान राष्ट्राध्यक्ष को विदाई दी और पुतिन राष्ट्रपति भवन से पालम एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान पुतिन ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता समेत कई उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लिया. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर रूसी नेता को विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश सचिव ने बताया, मोदी-पुतिन के बीच क्या हुईं बातचीत

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की इस भारत यात्रा का मुख्य फोकस दोनों देशों के बीच आर्थिक आदान प्रदान और व्यापार को बढ़ाना रहा. अब भारतीय वर्कर्स रूस के आईटी और निर्माण क्षेत्रों में काम कर सकेंगे. दोनों देशों में मोबिलिटी पैक्ट पर सहमति बनी है. पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन संघर्ष के मौजूदा स्वरूप और अमेरिका के शांति प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी. “प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी सेना में शामिल भारतीयों के मुद्दे को पुतिन के साथ बातचीत में उठाया. विदेश सचिव ने कहा कि भारतीयों की रिहाई के लिए प्रयास लगातार जारी हैं.

ब्रह्मोस पान से किया ब्लादिमीर पुतिन का स्वागत

जब दो शक्ति संपन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष मिलते हैं तो बातें आमतौर पर डिफेंस डील और सामरिक साझेदारी तक ही सीमित रहती हैं. लेकिन इस बार कूटनीति में एक अनोखा देसी तड़का जुड़ गया है. यह है बनारसी पान का लाजवाब मीठा स्वाद. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर दिल्ली में स्वागत पान से किया गया. इस बार मेहमाननवाजी का रंग कुछ अलग होने वाला है. क्योंकि इसमें शामिल हो रहा है बनारसी मगही पान का जादू.वो भी एक खास नाम के साथ जो है ब्रह्मोस पान. दिल्ली की मशहूर पांडे पान भंडार के मालिक देवी प्रसाद पांडे ने राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह स्पेशल पान खुद तैयार किया है. 80 साल पुरानी इस पांडे पान की दुकान से हमारे कई राष्ट्राध्यक्षोंं ने यहां पान का जायका लिया है. हमारे प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति भवन में यहां से अक्सर मीठा पान जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ