नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध महीनों से जारी है। भारी तबाही के बीच रूस अब बैकफुट पर दिख रहा है। रूस के हाथों से पूर्वोत्तर यूक्रेन में अहम शहर फिसल गये हैं। शनिवार को खार्किव प्रांत से रूसी सेना भाग गई है। इससे पहले मार्च में रूसी सैनिकों को राजधानी कीव से वापस भेज दिया गया था। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
अभी पढ़ें – 10 साल पहले जहां थी 50 फीट मोटी बर्फ की परत, आज वहां निकल आए पथरीले रास्ते
इससे पहले मार्च में रूसी सैनिकों को राजधानी कीव से वापस भेज दिया गया था। रूस और यूक्रेन के बीच 6 महीने से चल रहे युद्ध में यह एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। शहर छोड़ने के साथ ही हजारों रूसी सैनिकों ने गोला-बारूद के भंडार और टैंक को भी वहीं छोड़ दिया। यूक्रेनी अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। ज़ेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने बाहरी इलाके में सैनिकों की एक तस्वीर पोस्ट की है।
अल जज़ीरा के गेब्रियल एलिसोंडो ने कीव से रिपोर्ट करते हुए कहा कि इज़ियम कई महीनों तक रूसियों के लिए एक प्रमुख सैन्य गढ़ था। एलिसोंडो ने कहा कि उस शहर पर कब्जा करने के लिए रूसियों को छह सप्ताह का समय लगा था। अब ऐसा प्रतीत होता है कि यूक्रेनियन ने इसे 12 से 24 घंटे की समय सीमा में वापस ले लिया होगा।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान: पोलियो टीम पर हमला, 4 पुलिसकर्मियों की मौत
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पुतिन की सेना को पीठ दिखाने में माहिर बताया है। बीते शनिवार की शाम एक वीडियो संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि अपनी पीठ दिखाने के लिए रूसी सेना इन दिनों अपनी सबसे अच्छी क्षमता का प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना ने इस महीने की शुरुआत में रूस के खिलाफ सख्त जवाब देते हुए लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर (770 वर्ग मील) क्षेत्र को मुक्त करा लिया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार तड़के अपने सैनिकों की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें कुपियानस्क के सिटी हॉल के सामने देश का नीला-पीला झंडा लहराया गया था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
30 mins ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
7 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
9 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
9 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
10 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
10 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
22 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines