---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Switzerland: 10 साल पहले जहां थी 50 फीट मोटी बर्फ की परत, आज वहां निकल आए पथरीले रास्ते

नई दिल्ली: पृथ्वी गर्म होती जा रही है। इसकी वजह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। पूरे यूरोप में भीषण गर्मी पड़ी है। कई देशों में इमेरजेंसी जैसे हालात बन गए, लोगों की मौते हुई। अब जो खबर आ रहा है वो और चौंकाने वाला है। स्विट्जरलैंड के दो ग्लेशियरों के बीच पथरीला रास्ता निकल आया […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पृथ्वी गर्म होती जा रही है। इसकी वजह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। पूरे यूरोप में भीषण गर्मी पड़ी है। कई देशों में इमेरजेंसी जैसे हालात बन गए, लोगों की मौते हुई। अब जो खबर आ रहा है वो और चौंकाने वाला है। स्विट्जरलैंड के दो ग्लेशियरों के बीच पथरीला रास्ता निकल आया है। बताया जा रहा है ऐसे 2000 सालों में पहली बार हुआ है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें रवाना हुआ महारानी एलिजाबेथ का फ्यूनरल कोर्टेज, 19 सिंतबर को यहां होगा अंतिम संस्कार

स्विट्जरलैंड के दो ग्लेशियरों के बीच पथरीले रास्ते निकल आएं हैं। इस साल पड़ी भयानक गर्मी की वजह से पिछले दस साल के औसत पिघलाव से तीन गुना ज्यादा बर्फ पिघली है। इसकी वजह से Scex Rouge और Zanfleuron ग्लेशियरों के बीच पथरीला रास्ता निकल आया है। ये दोनों ग्लेशियर 2800 मीटर यानी 9186 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ग्लेशियोलॉजिस्ट माउरो फिशर पिघले ग्लेशियर को देखकर हैरान हैं। उन्होंने कहा कि दस साल पहले मैंने यहां 50 फीट मोटी बर्फ की परत देखी थी। लेकिन ये अब पिघल गई है। गर्मी का असर यहां भी पड़ा है। माउरो ने बताया कि पिछले साल भी सर्दियों के मौसम में बर्फबारी कम हुई थी। इस साल गर्मी काफी पड़ी।

अभी पढ़ें दो दिन के दौरे पर उज्बेकिस्तान जाएंगे पीएम मोदी

---विज्ञापन---

 

ग्लेशियोलॉजिस्ट माउरो फिशर ने कहा कि कई बर्ष से गर्मी के मौसम में तेजी से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इस साल भी गर्मी काफी पड़ी है। हमें समय रहते सचेत होने की जरुरत है।

---विज्ञापन---

कुछ दिन पहले भी स्टडी आई थी कि पिछले 85 सालों में स्विट्जरलैंड के 1400 ग्लेशियर पिघल गए। दावा किया गया है कि 2016 तक स्विट्जरलैंड के 1400 ग्लेशियर अपनी मात्रा का आधा हिस्सा खो चुके हैं। स्टडी में कहा गया कि पिछले छह साल में ही 12 फीसदी ग्लेशियर पिघल गए हैं।

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 12, 2022 08:12 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola