होटल जाने वाले कपल को मिलेंगे पैसे, 'युवाओं का साथ' देने जा रही पुतिन की सरकार

Russia Ukraine Row: यूक्रेन से जंग के बीच रूस एक खास बात को लेकर चिंता में नजर आ रहा है। रूस की आबादी में लगातार गिरावट आ रही है। जिसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन टेंशन में हैं। वे अधिकारियों से इस बाबत रणनीति बनाने को कह रहे हैं। इसी बीच उनको एक खास मंत्रालय के बारे में सुझाव मिला है।

Vladimir Putin

Russia Ukraine War: भारत और चीन जैसे देश अपनी लगातार बढ़ रही आबादी से परेशान हैं। वहीं, दुनिया का शक्तिशाली देश रूस अपनी लगातार कम हो रही आबादी को लेकर टेंशन में है। आलम ये है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार आबादी बढ़ाने को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। रूस को फिलहाल यूक्रेन के साथ जंग में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। रूस में जन्म दर बेहद कम होती जा रही है। रूस क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। जो फिलहाल अपनी कम हो रही आबादी को लेकर परेशान है। नौबत यहां तक आ गई है कि स्थिति से निपटने के लिए रूस एक खास मंत्रालय बनाने पर मंथन कर रहा है।

विज्ञापन

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार रूस ने अपनी आबादी को बढ़ाने के लिए ‘सेक्स मंत्रालय’ गठित करने पर विचार किया है। दरअसल सरकार को रूसी संसद की पारिवारिक सुरक्षा, मातृत्व, पितृत्व और बचपन समिति की अध्यक्ष नीना ओस्तानिना से सुझाव मिला है। 68 साल की नीना को प्रेसिडेंट पुतिन की खास वफादार माना जाता है। उन्होंने ‘सेक्स मिनिस्ट्री’ की डिमांड वाली याचिका की समीक्षा शुरू भी कर दी है।

विज्ञापन

पुतिन पहले भी जनसंख्या में गिरावट रोकने के लिए अधिकारियों से पॉलिसी बनाने का आह्वान कर चुके हैं। यूक्रेन से जंग के बीच आबादी में लगातार गिरावट आ रही है। स्थिति पहले से चिंताजनक हो चुकी है। तीन साल से रूस यूक्रेन के साथ जंग में उलझा है। दोनों को बड़ा नुकसान लड़ाई की वजह से झेलना पड़ा है।

विज्ञापन

रात को इंटरनेट बंद करने पर विचार

डिप्टी मेयर अनास्तासिया राकोवा भी जंग के बीच कह चुकी हैं कि रूस को अगर अपने लक्ष्य पूरे करने हैं तो हर हाल में जन्म दर बढ़ानी होगी। मिरर के अनुसार महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए प्राथमिकता देनी होगी। महिला के प्रजनन स्तर, गर्भवती होने की क्षमताओं का पता लगाने के लिए कई शहरों में परीक्षण भी शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा एक अनोखा उपाय भी रूस में अपनाया जा रहा है। रात को 10 से अलसुबह 2 बजे के बीच इंटरनेट और लाइट बंद करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा घर पर रहने वाली माताओं को 5 हजार रूबल (4308 रुपये) पेंशन दिए जाने का भी प्लान है। गर्भधारण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए होटल आने वाले नए जोड़ों को 26300 रूबल (22665 रुपये) दिए जाने पर भी विचार हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ