रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा ऐलान; 24 घंटे तक यूक्रेन पर नहीं करेंगे अटैक; जानें वजह

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच एक दिन के लिए सीजफायर का ऐलान किया है। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 साल से भीषण जंग चल रही है। शनिवार को पुतिन ने ऐलान किया कि यह युद्धविराम तुरंत लागू होगा। मामले के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Russia Ukraine war

यूक्रेन के साथ 3 साल से चल रही भीषण जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा ऐलान किया है। पुतिन ने कहा कि ईस्टर के मौके पर एक दिन के लिए सीजफायर रहेगा। हालांकि रूस ने एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया है। पुतिन ने रूसी सैनिकों को आदेश दिए हैं कि शनिवार शाम 6 बजे के बाद रविवार के अंत तक यूक्रेन के ऊपर किसी तरह का अटैक न करें। पुतिन ने कहा कि उनके फैसले का यूक्रेन भी स्वागत करेगा, ऐसी उम्मीद है। पुतिन ने यूक्रेन से अपील की कि वह सीजफायर में सहयोग करे। हालांकि पुतिन ने सेना को यूक्रेन की तरफ से किए जाने वाले हमले को लेकर तैयार रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुतिन ने रूस के आर्मी चीफ वालेरी गेरासिमोव को आदेश दिए वे सेना को यूक्रेन द्वारा युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए तैयार रखें। क्रेमलिन ने पुतिन के हवाले से कहा कि रूस मानवीय विचारों से प्रेरित है। इसलिए ईस्टर के मौके पर सीजफायर का ऐलान किया गया है। इस अवधि के दौरान किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं होगी। यूक्रेन की ओर से भी सहयोग मिलेगा, क्रेमलिन ने उम्मीद जताई है। पुतिन ने कहा कि उनकी सेना सीजफायर के उल्लंघन और उनके ऊपर किसी भी उकसावे की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी।

विज्ञापन

ऊर्जा ठिकानों पर अटैक करेगा रूस

इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन को कई मामलों में घेरा। पुतिन ने कहा कि रूसी आर्मी चीफ ने उनको जानकारी दी है कि यूक्रेन ने एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 100 से ज्यादा बार हमले करने की कोशिश की है, जबकि इसको लेकर समझौता हुआ था। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने का ऐलान किया था। रूस के अनुसार इसको लेकर पहले रोक संबंधी समझौता लागू था, जिसे वह अब खत्म करने जा रहा है। इससे पहले यूक्रेन ने रूस पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या पश्चिम बंगाल में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ