Drone Attack On Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को में सुबह-सुबह ड्रोन से हमला, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान, मेयर का बड़ा दावा
Edited By Bhola Sharma

Drone Attack
Edited By Bhola Sharma

Drone Attack
Drone Attack On Moscow: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से अधिक समय हो चुका है। ये दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और एक दूसरे देशों पर हमला कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार सुबह रूस की राजधानी मॉस्को में ड्रोन से हमला हुआ। हालांकि ये हमला किसने किया? अभी तक स्पष्ट नहीं है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि घटनास्थल पर शहर की सभी आपातकालीन सेवाएं मौजूद हैं।
👀another drone attack on Moscow. Mayor Sergei Sobyanin says several buildings suffered minor damage. (unclear where). This video apparently shot over the exclusive Rublyovka district https://t.co/EyYcXhlAYR pic.twitter.com/8QVwtVKdyK
— Mike Eckel (@Mike_Eckel) May 30, 2023
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ड्रोन के हमले से मॉस्को में कई इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मेजर सर्गेई सोबयानिन ने एक बयान में कहा कि हमले के बाद शहर की सभी आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। इमारतों में रहने वालों को बाहर निकाला गया है।
यह भी पढ़ें: Today Headlines, 31 May 2023: प्रधानमंत्री मोदी का पुष्कर दौरा आज, भारत आएंगे नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड
मॉस्को के प्रोसोयुजनया स्ट्रीट पर एक इमारत के कुछ निवासियों को निकाला गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा कि मॉस्को के रास्ते में कई ड्रोन को मार गिराया गया। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि ड्रोन किसने लॉन्च किए। चार से 10 ड्रोन मॉस्को के बाहरी इलाके और इसके तत्काल क्षेत्र में शूट किए गए थे।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: