Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद भी दोनों देश के बीच जंग जारी है। इस बीच दोनों देशों के बीच शांति की उम्मीद जगी, लेकिन युद्धविराम समझौता से पहले रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर भीषण हमला किया। पुतिन की सैनिकों ने एयर स्ट्राइक कर एक के बाद एक कई बम दागे।
एक तरफ यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन की जंग को खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं तो दूसरी तरफ व्लादिमीर पुतिन की सेना का अटैक जारी है। खबर आई थी कि दोनों देश 30 दिन के युद्धविराम समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन आज इसके उलट पुतिन के सैनिकों ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले किए।
रूस के हमले से यूक्रेन को भारी नुकसान
रूस के हवाई हमले से यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा। यूक्रेन के शहरों के ऊपर लड़ाकू विमान नजर आ रहे हैं और चारों ओर से आग ही आग दिखाई दे रही है। इस अटैक में कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, अभीतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
क्या ट्रंप की बात नहीं मान रहा रूस?
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दावा किया था कि सत्ता में आते ही 24 घंटे के अंदर रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा देंगे, लेकिन राष्ट्रपति बनने के 54 दिनों के बाद दोनों देशों के बीच जंग जारी है। अमेरिका ने यूक्रेन को रूस के आक्रमण से निपटने के लिए दी जाने वाली सैन्य मदद पर रोक लगा दी है। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या रूस ट्रंप की बात नहीं मान रहा है?