---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

रूस-यूक्रेन की जंग खत्म होगी, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कैसे? जानें क्या कहते हैं US प्रेसिडेंट

यूक्रेन और रूस के बीच 3 साल से छिड़ी जंग खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं। क्योंकि चर्चा है कि यूक्रेन युद्ध विराम के लिए तैयार है। यह जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है और साथ ही उम्मीद जताई है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी इससे सहमत होंगे।

---विज्ञापन---

World News: यूक्रेन रूस के साथ युद्ध विराम के लिए तैयार है। यह जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी और उम्मीद जताई की रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी इससे सहमत होंगे। राष्ट्रपति ट्रंप की यह प्रतिक्रिया सऊदी अरब के जेद्दा में यूक्रेन और अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत के बाद आई। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यूक्रेन रूस के साथ 30 दिन के युद्ध विराम को स्वीकार करने के लिए तैयार है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन की इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि मॉस्को भी इस पहल के जवाब में सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध परिणामों पर जताया दुख

3 साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए सैनिकों और लोगों की संख्या पर दुख व्यक्त करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस जंग को अब रोकने की जरूरत है। युद्धविराम बहुत जरूरी हो गया है। यूक्रेन ने कुछ समय पहले ही युद्ध विराम पर सहमति जताई है। अब रूस जाकर बात करेंगे और उम्मीद है कि राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन भी इस पर सहमत होंगे।

---विज्ञापन---

सभी चाहते हैं कि युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो जाए। युद्धविराम के लिए यूक्रेन राजी है और अब अगर रूस भी राजी हो जाए तो यह बहुत अच्छा होगा। मंगलवार को जेद्दा में यूक्रेन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान अमेरिका के अधिकारियों ने कीव पर दबाव डाला कि वे युद्धविराम करें, ताकि तबाही को रोका जा सके। इस युद्ध में हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया है, युद्धविराम तत्काल जरूरी है। दोनें पक्षों के बीच 9 घंटे बातचीत चली। अमेरिका चाहता है कि युद्ध कल ही समाप्त हो जाए, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि पिछले महीने वाशिंगटन हाउस के ओवल ऑफिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच नोकझोंक हुई थी। रूस-यूक्रेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच यह पहली बातचीत थी।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 12, 2025 07:13 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola