Russia Kazan UAV Attack : रूस से एक बड़ी खबर सामने आई है। कजान शहर में बड़ा हमला हुआ, जहां 3 हाई राइज बिल्डिंग से किलर ड्रोन टकरा गया। इस अटैक में भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस घटना को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हवा में मानव रहित हवाई वाहन (UAV) (जिसे ड्रोन भी कहते हैं) उड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
इस साल रूस के कजान शहर में BRICS समिट का आयोजन हुआ था। इसके बाद यह शहर चर्चा में आया। कजान की तीन हाई राइज इमारतों को निशाना बनाया गया। आसमान में उड़ते हुए किलर ड्रोन आए और इन बिल्डिंगों से टकरा गए। इस हमले से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद कजान एयरपोर्ट के विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया। रॉयटर्स ने रूसी विमानन नियामक संस्था रोसावियात्सिया के हवाले से यह जानकारी दी। इस अटैक में क्या नुकसान हुआ? इसे लेकर अभीतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : क्या रूस-यूक्रेन युद्ध होगा खत्म? व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को क्यों भेजा ये मैसेज
रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया
इस हमले में रूस के रक्षा मंत्रालय का भी बयान आया है। रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने कजान शहर के ऊपर एक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया। मेयर के कार्यालय ने कहा कि ड्रोन हमले से तीन जिले सोवेत्स्की, किरोव्स्की और प्रिवोलज़्स्की की हाई राइज इमारतों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और इमारतों में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश चल रही है।
यह भी पढ़ें : जनरल की मौत से गुस्साए रूस ने यूक्रेन पर बरपाया कहर, एक दिन में मार डाले इतने सैनिक
अमेरिका में भी हुआ था इसी तरह का हमला
कजान शहर में हुए अटैक को 9/11 की तरह ही बताया जा रहा है। अमेरिका में भी 11 सितंबर 2001 को इसी तरह का हमला हुआ था। अलकायदा आतंकियों ने न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स को उड़ा दिया था।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines