क्या रूस-यूक्रेन युद्ध होगा खत्म? व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को क्यों भेजा ये मैसेज

Russia Ukraine War Latest Update : अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म हो सकता है। इस बीच यूक्रेन मुद्दे को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप को मैसेज भेजा।

Vladimir Putin-Donald Trump

व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप। (File Photo)

Russia Ukraine War Latest Update : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने को तैयार हैं। इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूएस राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले डोनाल्ड ट्रंप को एक मैसेज भेजा, जिसमें उन्होंने यूक्रेन मुद्दे को लेकर अपनी बात कही। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई में रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होगा?

विज्ञापन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वे अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संभावित वार्ता में युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन के मुद्दे पर समझौता करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन के अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए उनकी ओर से कोई शर्त नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रूस में शांति कायम करने के लिए समझौते को तैयार : पुतिन

पुतिन ने कहा कि वे रूस में शांति स्थापित करने के लिए बातचीत और समझौता करने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने की जिद छोड़नी पड़ेगी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर उनकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से होगी तो उनके पास चर्चा के लिए मुद्दे होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बशर अल-असद के बारे में क्या बोले रूसी राष्ट्रपति?

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस बात से इनकार कर दिया कि सीरिया में रूस का 9 साल का हस्तक्षेप असफल रहा है, लेकिन उन्होंने बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल करने के बाद से वहां इजरायल के सैन्य अभियानों पर चिंता व्यक्त की है। पुतिन ने यह भी कहा कि वे मॉस्को की शरण में मौजूद असद से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। इस दौरान वे उनसे 12 साल पहले लापता अमेरिकी पत्रकार के बारे में पूछेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ