नई दिल्ली: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। ऋषि सुनक ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे। चैलेंजर पेनी मॉर्डंट के सोमवार को प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद उनकी दावेदारी तेज हो गई थी।
अभी पढ़ें – PM बनने के बाद ऋषि सुनक का बयान, बोले- मैं ब्रिटेन के लोगों के लिए दिन-रात काम करूंगा
पीएम मोदी ने दी बधाई
ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा, हार्दिक बधाई ऋषि सुनक। जैसे ही आप यूके के प्रधानमंत्री बनते हैं, मैं वैश्विक मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए तत्पर हूं। विशेष दिवाली ब्रिटेन के भारतीयों के ‘जीवित पुल’ की कामना करती है, हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को एक आधुनिक साझेदारी में बदलते हैं।
सुनक के यूके के नए पीएम बनने पर यूरोपीय संघ के चार्ल्स मिशेल ने कहा, एक साथ काम करना आम चुनौतियों का सामना करने का एकमात्र तरीका है और स्थिरता लाना उन पर काबू पाने की कुंजी है।
उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद ऋषि सुनक पीएम बनने की रेस में सबसे आगे थे। आखिरकार उन्होंने इसमें बाजी मार ली। सुनक को 180 से ज्यादा कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन प्राप्त था।
कौन हैं ऋषि सुनक
ऋषि सनक का जन्म ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में एक भारतीय परिवार में हुआ था। उनकी मां फार्मासिस्ट और पिता राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के सामान्य चिकित्सक हैं। सुनक के दादा-दादी पंजाब से हैं। सुनक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड से स्नातक हैं। उनकी शादी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। इस जोड़े ने 2009 में शादी की थी। उनकी दो बेटियां अनुष्का और कृष्णा हैं।
ये होगी जिम्मेदारी
रिचमंड, यॉर्कशायर से चुने जाने के बाद ऋषि सनक 2015 में संसद सदस्य (सांसद) बने। फरवरी 2020 में उन्हें ब्रिटेन के सबसे महत्वपूर्ण कैबिनेट पद, राजकोष के चांसलर के रूप में नामित किया गया था। कोविड महामारी के दौरान कर्मचारियों और व्यवसायों के लिए उनके आर्थिक पैकेज के लिए ऋषि सुनक की काफी सराहना की गई थी। ऋषि सुनक यूके के पीएम पद के लिए लिज़ ट्रस के खिलाफ खड़े थे। हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ट्रस के इस्तीफे के बाद उनकी दावेदारी मजबूत हो गई। ब्रिटेन इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सुनक के कंधों पर इसे उबारने की जिम्मेदारी होगी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
1 hr agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
6 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
7 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
7 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
7 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
7 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
15 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
21 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines