Ramadan 2024: सऊदी अरब प्रशासन ने रमजान 2024 को लेकर बड़ा कदम उठाया है। यहां रमजानों में 11 मार्च से 9 अप्रैल तक देश की सभी मस्जिदों में इफ्तार करने पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मस्जिदों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है। सऊदी अरब सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि रमजान के पवित्र महीने में मस्जिदों के इमामों और मुअज्जिन इफ्तार या अन्य किसी आयोजन के लिए कोई दान एकत्रित न करें।
इस्लामिक देशों में आदेश की चर्चा
इसके अलावा मस्जिदों में इफ्तार के लिए कोई अस्थायी टेंट नहीं लगाया जा सकता। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। हाल ही में इन आदेशों की कॉपी देश की सभी मस्जिदों में पहुंची है, जिसके बाद सऊदी अरब सरकार का यह आदेश अन्य इस्लामिक देशों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के इस फैसले का लोग समर्थन कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इससे असहमत भी हैं।
वीडियो और फोटो लेने पर रोक
जारी निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पाक महीने में मस्जिदों में नमाज या अन्य किसी कार्यक्रम के वीडियो किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड न किए जाएं। सऊदी प्रशासन का मानना है कि ऐसा करने से इबादत करने में दखल पड़ता है। जानकारी के अनुसार जारी आदेशों में रमजान के दौरान मस्जिदों में किसी भी तरह का कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मस्जिदों में वीडियो बनाने पर रोक लगाई गई है। इस्लामिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार मस्जिदों में इफ्तार नहीं करने से वहां सफाई बनाए रखने में मदद मिलेगी। रमजान के दौरान मस्जिदों में अस्थायी कमरे नहीं बनाए जाएंगे, अगर कहीं खाने या किसी अन्य कारण से गंदगी होती है तो इमाम तुरंत उसे साफ करवाना सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें: उत्तरी गाजा में भूखे लोगों पर इजराइल ने ढाया कहर
ये भी पढ़ें: हमास आतंकियों का खौफ, बोलना ही भूल गई बच्ची
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
8 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
17 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
18 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
20 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
22 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
22 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines