Israel-Hamas War: हमास आतंकियों का ऐसा खौफ... बोलना ही भूल गई बच्ची, अब केवल फुसफुसाती है

9 year old released Hamas hostage forgot to speak: हमास आतंकियों के द्वारा रिहा की गई नौ वर्षीय लड़की एमिली हैंड को इतना प्रताड़ित किया गया कि वह बोलना ही भूल गई है।

image (87)
विज्ञापन

9 year old released Hamas hostage forgot to speak: हमास के द्वारा 50 दिनों तक बंधक बनाए रखने के बाद रिहा की गई नौ वर्षीय लड़की एमिली हैंड(Emily Hand) अब केवल फुसफुसाहट में बात करती है। उसके पिता थॉमस हैंड ने बुधवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में ब्रिटिश टैब्लॉइड द सन को बताया कि उसे बंधक बनाने वालों ने चुप रहने का आदेश दिया था, जिसकी वह आदी हो गई है।

खुशमिजाज लड़की थी एमिली

थॉमस हैंड के हवाले से कहा गया, एमिली एक खुशमिजाज शोर करने वाली बच्ची थी, लेकिन अब वह फुसफुसाती है। वह अपने घरवालों के साथ भी बात करने से डरती है। उन्होंने कहा, पिछले 50 दिनों से उसे इस तरह बात करने की आदत हो गई है, और अब मुझे लगता है कि ऐसा करने से वह रुक नहीं सकती है।

विज्ञापन

‘हमारी बेटी मर चुकी है’

एमिली के पिता का कहना है कि हमने मान लिया है कि हमारी बेटी मर चुकी है, हैंड ने बताया कि वह अपनी बेटी की वापसी से बेहद खुश हैं, लेकिन उसका वजन कम हो गया है अब वह खुश नहीं रहती। बता दें कि आयरिश-इजराइली नागरिक एमिली 7 अक्टूबर को बीरी किबुत्ज पर अपने एक दोस्त के घर पर सो रही थी, तब हमास के आतंकवादियों ने घर पर हमला किया और उसे बंधक बना लिया।

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

बंधक किए जा रहे रिहा

हमास और इजराइल के बीच संघर्ष विराम समझौते के तहत 60 इजराइली बंधकों और 180 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया गया है। हमास ने समझौते के तहत महिलाओं और बच्चों को रिहा कर दिया है। इजराइली सेना का कहना है कि रूसी नागरिकता वाले दो इजराइलियों की पहले रिहाई के बाद गाजा में 10 इजराइली बंदियों और चार थाई नागरिकों को रिहा किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ