Qatar Airways Boeing Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कतर के शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ लगभग दो घंटे की मुलाकात की। इसके बाद अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग के इतिहास में वो डील हुई, जिसकी कल्पना शायद ट्रंप ने भी नहीं की होगी। कतर एयरवेज ने बोइंग को 160 विमानों के लिए 200 अरब डॉलर यानी लगभग 17 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड ऑर्डर दिया। ट्रंप ने कतर के साथ दोहा में कई सौदों पर हस्ताक्षर किए।
जेट विमानों के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग के सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने ट्रंप और कतर के शेख के बगल में कतर एयरवेज के सीईओ बद्र मोहम्मद अल-मीर के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने बताया कि यह बोइंग के इतिहास में जेट विमानों का सबसे बड़ा ऑर्डर है। ट्रम्प ने कहा- यह 200 बिलियन डॉलर से अधिक 160 जेट विमानों की डील है। इस रिकॉर्ड के लिए केली और बोइंग को बधाई।
कीमत जारी नहीं करती बोइंग
हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि बोइंग विमान के कौन से मॉडल इस डील का हिस्सा होंगे। दरअसल, बोइंग अब कैटलॉग कीमतें जारी नहीं करता है, लेकिन उसने अपने सबसे महंगे जेट 777X के लिए हाल ही में मूल्य जारी किया था। इस मूल्य के आधार पर 160 लंबी दूरी के विमानों का सौदा कम से कम 70 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद जताई जा रही है। विमानन विश्लेषकों का कहना है कि एयरलाइनों को आमतौर पर ऐसे बल्क सौदों के लिए बड़ी छूट मिलती है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने सीरिया से हटाए सभी प्रतिबंध, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
ट्रंप ने किया था सीरिया पर प्रतिबंध हटाने का ऐलान
बता दें कि अमेरिका और कतर के बीच रक्षा सहयोग के लिए भी सौदे हुए हैं। इसमें कतर की ओर से अमेरिकी एमक्यू-9बी ड्रोन की खरीद सहित रक्षा समझौते शामिल हैं। ट्रंप इससे पहले रियाद में रुके थे। जहां उन्होंने सीरिया पर प्रतिबंध हटाने की चौंकाने वाली घोषणा की थी। वाशिंगटन और दोहा के बीच संबंध कतर की ओर से ट्रंप को 400 मिलियन डॉलर का लग्जरी विमान देने की पेशकश के कारण वे सुर्खियों में रहे हैं। यह विमान नए एयर फोर्स वन के रूप में काम करेगा। फिर उनके निजी उपयोग में आ जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप का काफिला हवाई अड्डे से मध्य दोहा तक दो टेस्ला साइबरट्रक कारों से पहुंचा। जिन्हें कतर के आंतरिक सुरक्षा बलों ने लाल रंग में कस्टमाइज किया था।
ये भी पढ़ें: 3400 करोड़ के गिफ्ट पर क्या बोले ट्रंप? US प्रेसिडेंट को दुनिया का सबसे महंगा तोहफा देना चाहता है कतर
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
3 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
5 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
6 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
7 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
8 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
10 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
11 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines