3400 करोड़ के गिफ्ट पर क्या बोले ट्रंप? US प्रेसिडेंट को दुनिया का सबसे महंगा तोहफा देना चाहता है कतर

Donald Trump News: कतर के दौरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप को 3400 करोड़ का लग्जरी प्लेन तोहफे में मिलेगा। इस तोहफे पर ट्रंप का रिएक्शन आया है। उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी है।

American President | Donald Trump | Boeing Jet Plane

Donald Trump ने कतर के 3400 करोड़ के तोहफ पर रिएक्ट किया है।

खाड़ी देश कतर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को 400 मिलियन डॉलर (करीब 3400 करोड़ रुपये) का बोइंग प्लेन तोहफे में देना चाहता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप आज कतर के दौरे पर हैं और इस दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप को कतर लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट प्लेन तोहफे में देगा। यह गिफ्ट अमेरिकन प्रेसिडेंट को मिलने वाला दुनिया का सबसे महंगा तोहफा होगा।

विज्ञापन

आज कतर अमेरिकन प्रेसिडेंट को तोहफा देने का ऐलान कर सकता है, लेकिन सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने के बाद ही यह उन्हें मिलेगा, जिसमें समय लगेगा। वहीं तोहफे के बारे में पता चलने पर डोनाल्ड ट्रंप ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि कोई बेवकूफ शख्स ही होगा, जो इतने बड़े, इतने महंगे, इतने खास तोहफे के लिए मना करेगा। अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर उन्होंने कतर के तोहफ को लेकर एक पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा?

बोइंग 747 को यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स/डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस को दिया जा रहा है, मुझे नहीं! यह कतर नामक देश की ओर से एक उपहार है, जिसकी हमने कई वर्षों तक सफलतापूर्वक रक्षा की है। इसे हमारी सरकार द्वारा अस्थायी एयर फोर्स वन के रूप में तब तक इस्तेमाल किया जाएगा, जब तक कि हमारे नए बोइंग नहीं आ जाते, जिनकी डिलीवरी में बहुत देरी हो रही है।

विज्ञापन

हमारी सेना और हमारे करदाताओं को सैकड़ों मिलियन डॉलर का भुगतान करने के लिए क्यों मजबूर हों, जबकि वे इसे उस देश से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं, जो हमें अच्छे काम के लिए पुरस्कृत करना चाहता है। यह बड़ी बचत है और इस बचत को अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए खर्च की जाएगी! केवल एक मूर्ख ही हमारे देश की ओर से इस उपहार को स्वीकार नहीं करेगा। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

विज्ञापन

बोइंग प्लेन की खासियतें

  1. जेट प्लेन की कीमत 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर (3400 करोड़) रपये है।
  2. बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन्स ने विमान को बनाया है। 747 सीरीज का लेटेस्ट और सबसे बड़ा विमान है।
  3. लंबाई 250 फीट (76 मीटर) है और विमान 975000 पाउंड (442 टन) वजन उठा सकता है।
  4. जेट प्लेन अंदर से महल जैसा दिखता है। इस फ्लाइंग पैलेस कह सकते हैं। इसमें बेडरूम और बाथरूम भी हैं।
  5. बोइंग प्लेन फुल स्पीड में 0.92 मैक (लगभग 1100 किमी प्रति घंटा) की स्पीड से उड़ सकता है।
  6. विमान 51 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा कमर्शियल प्लेन कह सकते हैं।
  7. बोइंग प्लेन लग्जरी सुइट बन सकता है और इसमें एक बार में 40-100 VIP पैसेंजर्स ठहर सकते हैं।
  8. विमान में बेडरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग एरिया, लाउंज, बाथरूम, बड़े डाइनिंग टेबल, हाईटेक स्क्रीन, ब्लू-रे प्लेयर और हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम है।
  9. प्लेन में 4 GEnx-2B टर्बोफैन इंजन, ग्लास कॉकपिट, नेविगेशन सिस्टम है, काउंटरमेजर्स्र इंफ्रारेड जैमर लगे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ