हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Prince Harry को अगले हफ्ते मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, दादी Queen Elizabeth ने 30 साल पहले संजोया था सपना 

Prince Harry जब 10 साल के थे तो उनकी दादी Queen Elizabeth ने एक ट्रस्ट बनाया था। इस ट्रस्ट में उन्होंने प्रिंस हैरी और अपने अन्य पोते-पोतियों के लिए बड़ी रकम जमा की थी।

विज्ञापन
Prince Harry

Prince Harry get £8million when turns 40: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के लिए खुशखबरी है, अगले हफ्ते जब वे 40 साल के होंगे तो उन्हें करीब 67.19 करोड़ रुपये मिलेंगे। दरअसल, जब वे महज 10 साल के थे तो ये रकम उनकी दादी और क्वीन मदर Queen Elizabeth ने उनके लिए जमा की थी । जानकारी के अनुसार Queen ने प्रिंस हैरी के लिए एक ट्रस्ट में ये पैसा जमा किया था।

बताया जा रहा है कि इससे पहले प्रिंस को जब 21 साल के थे तो ट्रस्ट की तरफ से कुछ पैसे मिले थे। अब जब वह 40 साल के होने जा रहे हैं तो उन्हें करीब 67.19 करोड़ रुपये और मिलेंगे। बता दें कि ट्रस्ट के पास जमा रकम पर टैक्स में छूट मिलती है। वहीं, प्रिंस हैरी का जन्म 15 सितंबर 1984 को हुआ था।

Prince Harry के अलावा इन्हें भी मिलेगा पैसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह माना जा रहा था कि प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी, अपने चचेरे भाई क्वीन रॉयल के बच्चे जारा, पीटर फिलिप्स और ड्यूक ऑफ यॉर्क की बेटियां बीट्राइस, यूजिनी, मार्गरेट के बच्चे विस्काउंट लिनली और लेडी सारा चैटो, इस रकम के अधिकारी होंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 81 जानवरों की हत्या, AK47 और 2000 राउंड गोलियां बरामद, पकड़े जाने पर आरोपी ने जज के सामने कही ये बड़ी बात

क्या प्रिंस हैरी करेंगे ब्रिटेन वापसी?

इससे पहले खबर आई थी कि प्रिंस हैरी पत्नी मेघन मार्कल के साथ यूके में वापसी पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शाही परिवार के पूर्व सहयोगियों से संपर्क किया हैं। जानकारी के अनुसार 2020 में प्रिंस हैरी ने अपनी शाही जिम्मेदारियों से किनारा कर लिया था और अपनी पत्नी के साथ कैलिफोर्निया रहने चले गए थे। उनकी वापसी के बारे में उनके कुछ करीबियों ने भी पुष्टि की थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दुनिया में एक जगह ऐसी जहां नीलाम होती हैं लड़कियां, मां-बाप लगाते हैं बोली

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola