डोनाल्ड ट्रंप के DOGE से विवेक रामास्वामी ने क्यों दिया इस्तीफा? मस्क के साथ थे

Vivek Ramaswamy: भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन से राजनेता बने विवेक रामास्वामी अब डोनाल्ड ट्रम्प के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी ( DOGE ) का हिस्सा नहीं हैं। जानिए उन्होंने क्यों पद से इस्तीफा क्यों दिया?

Vivek Ramaswamy

Vivek Ramaswamy: सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप एक्शन मोड में दिखे। उन दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान कर दिए। उनकी शपथ लेने के कुछ घंटे पहले रामास्वामी के DOGE से बाहर होने की खबर सामने आई। सीबीएस न्यूज के मुताबिक, 39 साल के रामास्वामी ओहियो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि गवर्नर पद के लिए अपनी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन

‘DOGE के लिए काम करना सम्मान की बात’

रामास्वामी ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी ( DOGE ) के निर्माण में मदद करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मुझे पूरा भरोसा है कि एलन मस्क और उनकी टीम सफल होगी। उन्होंने आगे लिखा कि ओहियो में अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में मुझे बहुत कुछ कहना होगा। इसमें सबसे खास बात यह है कि हम राष्ट्रपति ट्रंप को अमेरिका को फिर से महान बनाने में मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन

गवर्नर बनने की रेस में शामिल

इसी के साथ व्हाइट हाउस ने भी DOGE के निर्माण में रामास्वामी की सराहना की। ट्रंप टीम की प्रवक्ता एना केली ने कहा कि विवेक रामास्वामी ने DOGE के निर्माण में हमारी मदद करने में खास भूमिका निभाई है। वह जल्द ही निर्वाचित पद के लिए चुनाव लड़ने का इरादा कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें DOGE से बाहर रहना होगा। गवर्नर पद के लिए अगर वे चुने जाते हैं, तो वे ओहियो के पहले भारतीय अमेरिकी गवर्नर होंगे।

विज्ञापन


अब तक सिर्फ तीन भारतीय अमेरिकी ही किसी अमेरिकी राज्य के गवर्नर के तौर पर चुने गए हैं। पहले लुइसियाना में बॉबी जिंदल और उसके बाद साउथ कैरोलिना में निक्की हेली गवर्नर बनी थीं। ये दोनों ही रिपब्लिकन पार्टी से हैं।

भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन से राजनेता बने विवेक रामास्वामी का ट्रंप की लोकप्रियता में बड़ा योगदान माना जाता है। उन्होंने ही 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले उन्होंने युवा पीढ़ी के बीच ट्रंप की लोकप्रियता को काफी बढ़ाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ