---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

यूएस में साउथ बॉर्डर पर इमरजेंसी, राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला

US President Donald Trump Swearing-in Ceremony: ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही बड़ा ऐलान किया। ट्रंप ने कहा कि दक्षिण सीमा पर इमरजेंसी लागू कर दी गई है। अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए दीवार बनाई जाएगी। अमेरिका के हित में ही फैसले लिए जाएंगे।

---विज्ञापन---

Donald Trump Swearing-in Ceremony: डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि आज अमेरिका के नए स्वर्णिम युग की शुरुआत हो गई है। ट्रंप ने कहा कि वे अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे। अब दुनिया हमारा इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। ट्रंप अमेरिका में घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त दिखे। उन्होंने दो टूक कहा कि अब अमेरिका में अब घुसपैठ नहीं होगी। ट्रंप ने ऐलान किया कि घुसपैठ रोकने के लिए दक्षिण सीमा में इमरजेंसी लगा दी गई है। मैक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाएंगे।

यह भी पढ़ें:US में शुरू हुआ नया युग, ट्रंप के शपथ लेते ही क्या-क्या बदला? इन पॉइंट्स में समझिए

---विज्ञापन---

अमेरिका अब अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देगा। अमेरिका के हित में फैसले लिए जाएंगे। ट्रंप ने ‘ड्रिल बेबी ड्रिल’ का नारा दोहराया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कानून व्यवस्था को कायम किया जाएगा। ड्रग तस्करों को आतंकी घोषित किया जाएगा। सभी नागरिकों को समान रूप से मौका दिया जाएगा। सबके साथ समान व्यवहार किया जाएगा।

आज से हमारा देश फिर से समृद्ध होगा। किसी भी देश को अमेरिका का गलत फायदा उठाने का अवसर नहीं देंगे। हमारी संप्रभुता को दोबारा हासिल करेंगे। सुरक्षा को बहाल कर अमेरिका को सर्वोच्च राष्ट्र बनाया जाएगा। यूएस को ऐसा देश बनाएंगे, जो गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र कहलाएगा।

---विज्ञापन---

बाइडेन की मौजूदगी में कही बड़ी बात

Gulf of Mexico का नाम बदलकर Mount Denali रखा जाएगा। बाइडेन की मौजूदगी में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की पिछली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी थी। बाइडेन की सरकार ने जनता के विश्वास का गलत फायदा उठाया। ट्रंप ने सीधे तौर पर इस दौरान चीन को भी सीधी चुनौती दी। ट्रंप ने कहा कि पनामा नहर को यूएस वापस लेगा। वे न तो भगवान को भूलेंगे, न ही संविधान को। मेरी जिंदगी अमेरिका को महान बनाने के लिए बची है। आज का दिन अमेरिका की आजादी का दिन है। अवैध प्रवासी जहां से आए हैं, उनको वहीं भेजेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Donald Trump के शपथ ग्रहण समारोह पर टूटा बर्फीले तूफान का कहर; 40 साल बाद बदली गई ये परंपरा

अमेरिका में सियासी प्रतिशोध को खत्म किया जाएगा। अब अमेरिका की सेना दूसरों के युद्ध में नहीं घुसेगी। महंगाई और लगातार बढ़ रही जरूरी चीजों की कीमतों पर अंकुश लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के दुश्मनों को हराने के लिए अब सेना को खुली छूट दी जाएगी। देश में अब सबको बोलने की आजादी होगी। हम दुनिया में शांति चाहते हैं। अमेरिका में अब सेंसरशिप नहीं होगी। दूसरे देशों से आने वाले सामान पर टैरिफ टैक्स लगेगा। हम सपने देखेंगे और उनको पूरा करेंगे।

First published on: Jan 20, 2025 10:59 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola