---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

रतन टाटा की बहनों से मिलिए, दोनों पूरी करेंगी बिजनेस टायकून भाई की आखिरी इच्छा, जानें कौन?

Rata Tata Step Sisters: रतन टाटा की 2 सौतेली बहनें भी हैं, जिन्हें रतन टाटा ने अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी वसीयत में उन्होंने दोनों का नाम लिखा और मेंशन किया कि वे उनकी एक इच्छा पूरी करने का काम करेंगी। आइए उनके बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

Rata Tata Sister Deanna Jejeebhoy: बिजनेस टायकून रतन टाटा आज हमारे बीच नहीं हैं। गत 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। देश-दुनियाभर में उनके निधन पर दिग्गज हस्तियों ने शोक जताया। वहीं रतन टाटा इंटरनेट की दुनिया ट्रेंड पर रहे। कई दिन उनकी और उनकी परिवार की खूब चर्चा हुई। वहीं रतन टाटा ग्रुप के दोनों ट्रस्ट का चेयरमैन उनकी जगह उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को चेयरमैन बना दिया गया।

नोएल टाटा के अलावा उनके अपने छोटे भाई जिमी टाटा भी सुर्खियों में रहे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी 2 बहनें भी भी हैं। रतन टाटा के अपने भाई-बहनों से काफी अच्छे संबंध थे, यही वजह है कि उन्होंने अपनी एक बहन को अपनी वसीयत में अपनी आखिरी इच्छाओं को पूरी करने के लिए जिम्मेदार शख्स भी बनाया तो आइए जानते हैं रतन टाटा की दोनों बहनों के बारे में और दोनों को भाई की कौन-सी आखिरी इच्छा पूरी करने का मौका मिला है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Video: ट्रेन के AC कोच में जहरीला सांप, देखकर यात्री गए कांप, जानें क्या बोला रेलवे?

कौन हैं रतन टाटा की सौतेली बहनें?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा की 2 सौतेली बहनें हैं। उनके नाम शिरीन जीजीभॉय और डीना जीजीभॉय हैं। यह दोनों रतन टाटा की मां सूनू टाटा की बेटियां हैं, जो सर जमशेदजी जीजीभॉय से पैदा हुई थीं। दोनों बहनें बिजनेस की दुनिया से दूर रहती हैं और उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित किया हुआ है। इनमें से डीनना को रतन टाटा ने अपनी एक आखिरी इच्छा पूरी करने की जिम्मेदारी मिली है।

---विज्ञापन---

रतन टाटा अपनी कुल संपत्ति का हिस्सा धर्मार्थ कार्यों में लगाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने दोनों बहनों को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे उनके धर्मार्थ कार्यों को उसी तरह चलाए रखें, जैसे वे चल रहे थे। डीनना यह सुनिश्चित करेंगी कि पहले की तरह प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा समाज सेवा के कार्यों में खर्च होता रहे। डीनना और शिरीन के अलावा वकील डेरियस खंबाटा और मेहली मिस्त्री को भी रतन टाटा ने अपनी वसीयत में अपनी इच्छाओं को पूरी करने के लिए जिम्मेदार शख्स बनाया है।

यह भी पढ़ें: आटा-दाल-चावल महंगा हुआ! जानें अब भारत ब्रांड के ये तीनों प्रोडक्ट कितने रुपये में मिलेंगे?

---विज्ञापन---

डीनना कई NGO की एक्टिव मेंबर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा की दोनों बहनें शिरीन और डीनना समाज सेवा के कार्यों में मस्त रहती हैं और इन सेक्टर में रतन टाटा की सहयोगी रही हैं। डीनना 1990 और 2000 के दशक में रतन टाटा ट्रस्ट की मेंबर रह चुकी हैं। डीनना 40 साल से बेसहारा लोगों, बुजुर्गों और विकलांगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डीनना ने डाउन सिंड्रोम, ऑटिज्म से पीड़ित लोगों के लिए काम करने वालों की मदद की है। डीनना द एंकरेज की एक्टिव मेंबर हैं, विकलांग वयस्कों की मदद करने वाला संगठन है। लेडी मेहरबाई टाटा एजुकेशन ट्रस्ट की वे सदस्य हैं, जो ग्रेजुएट महिलाओं को फॉरेन एजुकेशन लेने में मदद करता है। वर्तमान में डीनना बॉम्बे की डिस्ट्रिक्ट बेनेवोलेंट सोसाइटी की ट्रस्टी हैं, जो बेसहारा बुजुर्गों के लिए काम करती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:8100 करोड़ की डील…खरीदार एशिया के दूसरे सबसे अमीर; जानें किसने खरीदी बिड़ला की ओरिएंट सीमेंट कंपनी?

First published on: Oct 23, 2024 11:15 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola