हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्भवती को 14 बार चाकू से गोदा, टिप में कम पैसे देने से नाराज था पिज्जा डिलीवरी बॉय

Pizza Delivery Worker Stabs Pregnant Woman 14 Times: पुलिस के अनुसार हत्यारा अपने दोस्त के साथ पहुंचा और महिला की हत्या कर दी, पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो

Pizza Delivery Worker Stabs Pregnant Woman 14 Times: अमेरिका में टिप कल्चर है, टिप न देने या कम देने से नाराज डिलीवरी बॉय और लोगों के झगड़ों की वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। ऐसे ही एक मामले में फ्लोरिडा में कम टिप देने से नाराज युवक ने एक गर्भवती महिला की 14 बार चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार ये मामला ओस्सिओला काउंटी एरिया के Kissimmee होटल का है। यहां एक महिला अपनी 5 साल की बेटी और बॉयफ्रेंड समेत बर्थडे मना रही थी। बताया जा रहा है कि उसने मार्को पिज्‍जा से पिज्जा ऑर्डर किया। डिलीवरी ब्‍वॉय अल्वेलो उसे पिज्जा देने पहुंचा। बताया जा रहा है कि पिज्जा के पैसे देने के बाद महिला ने उसे महज 170 रुपये टिप में दिए।

अपने दोस्त के साथ डिलीवरी बॉय ने महिला पर बोला हमला 

पुलिस के अनुसार कम टिप देने पर अल्वेलो और महिला की बहस हो गई। महिला का तर्क था कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं। जबकि अल्वेलो ज्यादा टिप देने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि उस समय तो आसपास के लोगों ने अल्वेलो को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। जिसके कुछ देर बाद वह अपने एक दोस्त के साथ वापस होटल पहुंचा और महिला पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

महिला की खून अधिक बहने से हुई मौत 

पुलिस के अनुसार अल्वेलो के दोस्त के हाथ में बंदूक थी और उसने मदद के लिए आगे बढ़े लोगों को पीछे रोका था। अल्वेलो ने गुस्से में एक के बाद एक महिला पर 14 बार चाकू से वार किया और फिर अपने दोस्त के साथ मौके से फरार हो गया। महिला को बुरी तरह घायलवस्था में समीप के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। अल्वेलो को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी मेजर समेत कई सैनिकों की मौत; अफगान बॉर्डर पर कैसे हैं हालात?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola