पाकिस्तानी मेजर समेत कई सैनिकों की मौत; अफगान बॉर्डर पर कैसे हैं हालात?

TTP Terrorists Attack on Pakistani Army: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का तालिबान ने जोरदार जवाब दिया है। अफगान बॉर्डर पर हालात बिगड़ चुके हैं। टीटीपी आतंकियों के हमले में पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

Terrorist

TTP Terrorists Attack: पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच जमकर गोलाबारी हो रही है। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी। वहीं, टीटीपी आतंकियों के पाकिस्तानी सेना के ऊपर हमला करने की बात सामने आई है। जिसमें एक मेजर समेत कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। टीटीपी ने कई जगह हमले करने के दावे किए हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्‍तान यानी (TTP) के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने उनके ऊपर कार्रवाई की थी। जिसका बदला उन्होंने लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पाकिस्तानी सेना की ओर से भी मामले में बयान जारी किया गया है। सेना ने माना है कि उसके ऊपर हमला हुआ है। उत्तरी वजीरिस्तान में एक मेजर रैंक का अफसर मारा गया है। पाकिस्तानी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में 13 आतंकी मार देने की बात कबूली है। इस हमले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि टीटीपी आतंकियों को करारा जवाब दिया जा रहा है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार तालिबानी आर्मी ने डंडे पट्टन कुर्रम सीमा पर गोलाबारी की है, जिसका पाकिस्तान ने भी जोरदार जवाब दिया है। फिलहाल पाकिस्तान और तालिबान के बीच किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन बॉर्डर पर जंग जैसे हालात हैं। दोनों ओर से भारी हथियार दागे जा रहे हैं।

पाकिस्तान ने कबूल किया है कि उसने अफगानिस्तान के अंदर घुसकर एयर स्ट्राइक की है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मुमताज जहरा बलोच का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद अटैक किया गया। वहीं, तालिबान सरकार ने दावा किया था कि हमले में 46 लोगों की मौत हुई है। इनमें मारे गए अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं। 2021 में तालिबानी सरकार की वापसी के बाद से ही पाकिस्तान ने अपने हमले तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन

तालिबानी विदेश मंत्री का पाक पर निशाना

पाकिस्तान की सरकार कई बार तालिबान से टीटीपी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुकी है। लेकिन तालिबान हमेशा से दावा करता रहा है कि आतंकी उसकी सीमा में नहीं हैं। प्रवक्ता बलोच के अनुसार पाकिस्तान को अफगानिस्तान की संप्रभुता का ख्याल है, लेकिन वह उसको टीटीपी आतंकियों की शरणस्थली नहीं बनने दे सकते। पाकिस्तानी हमलों के दौरान उसके दूत काबुल में बताए जा रहे हैं। इसको लेकर जनरल असीम मुनीर की आलोचना लगातार हो रही है। हमलों के बाद तालिबानी विदेश मंत्री ने खुलकर उनकी आलोचना की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ