हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अंधेरे में डूबा तो बांग्लादेश को फिर आई भारत की याद, आखिर- पूरे देश में क्यों हुआ पावर क्राइसिस

दिनों-दिन बढ़ती दिक्कत परेशान लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है. ‘ढाका ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कई इलाकों में गुस्साई भीड़ ने बिजली दफ्तरों और ग्रिड स्टेशनों पर हमले किए हैं.

विज्ञापन

बांग्लादेश इस समय बिजली की समस्या से जूझ रहा है. देश के कई हिस्सों में घंटों तक भारी बिजली कटौती के चलते आम जनजीवन, खेती और इंडस्ट्री की कमर टूटती हुई दिख रही है. बिगड़ती हुई हालात को देखते हुए तारिक रहमान सरकार ने बिजली बचाने के लिए सख्त पाबंदियां लागू की हैं. इसके तहत मॉल, दुकानों और बाजारों को रात 8 बजे तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं.

इसके साथ ही मुसीबत के वक्त बांग्लादेश को एक बार फिर भारत की याद आई है. बांग्लादेश ने भारत से मदद मांगते हुए कहा है कि डीजल की एक्स्ट्रा सप्लाई की जाए.

यह भी पढ़ें : क्या PoK के लोगों को मिल सकती है भारतीय नागरिकता? जानिए क्या कहता है भारतीय कानून

विज्ञापन

सप्लाई से ज्यादा मांग

राजधानी ढाका को छोड़कर ग्रामीण और बाहरी इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. यहां रोजाना 8 से 10 घंटे की पावर कट की जा रही है. भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, बांग्लादेश में बिजली की कुल मांग करीब 18,000 मेगावाट तक पहुंच गई है, जबकि सप्लाई केवल 13,000 मेगावाट ही हो पा रही है.

बिजली दफ्तरों और ग्रिड पर हमले

दिनों-दिन बढ़ती दिक्कत परेशान लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है. ‘ढाका ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कई इलाकों में गुस्साई भीड़ ने बिजली दफ्तरों और ग्रिड स्टेशनों पर हमले किए हैं. पुलिस और सुरक्षा बलों ने पावर ग्रिड्स, सब-स्टेशनों और दफ्तरों की सुरक्षा को बढ़ाया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : एशिया का सबसे साफ गांव, लेकिन रविवार को टूरिस्टों के लिए रहता है बंद! आखिर ऐसा क्यों?

क्यों गहराया संकट?

बांग्लादेश में इस संकट के पीछे एलएनजी टर्मिनल में आग और समुद्र में खराब मौसम को बताया जा रहा है. 21 जुलाई को अमेरिकी कंपनी ‘एक्सेलरेट एनर्जी’ के एलएनजी टर्मिनल में आग लगने के बाद सप्लाई आधी रह गई थी. इसके अलावा समुद्र में खराब मौसम के चलते एलएनजी लेकर आए कम से कम दो जहाज टर्मिनलों पर ईंधन अनलोड नहीं कर पाए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : रूस और बांग्लादेश रुपये में क्यों करेंगे लेन-देन, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने और पड़ोसी देश को कैसे होगा फायदा?

संकट में याद आया भारत

जब संकट ज्यादा गहराया तो बांग्लादेश को भारत की एक बार फिर याद आई है. बांग्लादेश के एनर्जी मिनिस्टर इकबाल हसन महमूद ने भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी से मुलाकात कर ‘इंडिया-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन’ के जरिए एक्स्ट्रा डीजल सप्लाई का अनुरोध किया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola