पाकिस्तान अधिकृत वाले कश्मीर पीओके में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जारी जन-आक्रोश अब बेकाबू और हिंसक होता दिख रहा है. फर्जी चुनावी प्रक्रिया का विरोध कर रहे ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी के गुस्साए कार्यकर्ताओं ने चुनाव ड्यूटी में तैनात नेशनल हाइवेज एंड मोटरवे पुलिस के कम से कम 8 जवानों को अगवा कर लिया है.
पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, PoK पुलिस के प्रवक्ता खवार अली शौकत ने एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना को कंफर्म किया और अगवा किए गए जवानों की तस्वीरें भी जारी की.
यह भी पढ़ें: अंधेरे में डूबा तो बांग्लादेश को फिर आई भारत की याद, आखिर- पूरे देश में क्यों हुआ पावर क्राइसिस
‘जवानों को दी जा रही यातनाएं’
PoK पुलिस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि JAAC के कब्जे में मौजूद जवानों के साथ मारपीट और क्रूरता की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘उपद्रवियों ने जवानों के परिवारों को भी धमकी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे जवानों को मार डालेंगे.’
पुलिस ने JAAC को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि राज्य कमजोर नहीं है और अगर जवानों को कोई नुकसान पहुंचाया गया या उनकी रिहाई में बाधा डाली गई तो सरकार और सेना बिना किसी ढील के सख्त कार्रवाई करेगी.
यह भी पढ़ें: ‘भारत का अभिन्न हिस्सा है अरुणाचल…’, चीन को MEA ने दिया मुंहतोड़ जवाब
क्यों भड़का है PoK में इतना गुस्सा?
PoK में जून महीने से ही हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. JAAC कथित लेजिस्लेटिव असेंबली में कश्मीर के नाममात्र शरणार्थियों के लिए आरक्षित की गई 12 सीटों को खत्म करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरी है.
पाकिस्तान सरकार ने इस आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस, पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना की भारी टुकड़ियां तैनात कर दी हैं. अब तक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 90 लोगों की जान जा चुकी है.
यह भी पढ़ें: कौन था 26/11 का साजिशकर्ता अब्दुल अजीज, संदिग्ध परिस्थियों में आतंकी की मौत; क्या खाने में मिलाया गया था जहर?
चुनाव एक ढोंग- भारत का करारा हमला
एक तरफ जहां PoK में खून-खराबा जारी है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी हुक्मरान इसे सामान्य चुनाव के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं. भारत के विदेश मंत्रालय ने PoK में जारी इस पूरी चुनावी प्रक्रिया को खारिज करते हुए इसे ‘ढोंग’ करार दिया है.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
6 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
8 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
9 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
9 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
10 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
14 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
16 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
19 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
20 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines