---विज्ञापन---

कौन था 26/11 का साजिशकर्ता अब्दुल अजीज, संदिग्ध परिस्थियों में आतंकी की मौत; क्या खाने में मिलाया गया था जहर?

अब्दुल अजीज 8 अगस्त को एक मस्जिद के गेट के पास अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि मस्जिद पहुंचने से कुछ समय पहले अब्दुल अजीज ने किसी अनजान स्थान पर खाना खाया था.

---विज्ञापन---

मुंबई में 2008 में हुए 26/11 हमले के भयावह दृष्य आज भी जब सामने आते हैं तो खून खौल उठता है. सैकड़ों मासूमों की जान लेने वाले आतंकवादी आज भी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं. 26/11 हमले का प्रमुख मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में ऐश की जिंदगी जी रहा है और बेखौफ रैलियां कर भारत के खिलाफ समय-समय पर जहर उगलता रहता है. हालांकि पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई है जो मुबंई हमलों के पीड़ितों के जख्म पर थोड़ी मरहम लगाने का काम किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 26/11 के साजिशकर्ताओं में शामिल कारी सईद अब्दुल अजीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.

कौन था कारी सईद अब्दुल अजीज?


लश्कर-ए-तैयबा का सीनियर कमांडर कहे जाने वाले कारी सईद अब्दुल अजीज की मौत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई. अब्दुल अजीज को लश्कर का प्रमुख कमांडर माना जाता था. अजीज उस नेटवर्क से जुड़ा था जो जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के परिवारों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने और उनके साथ संपर्क बनाए रखने का काम करता था. 26/11 मुंबई हमलों की साजिश में उसकी भूमिका के बाद से अजीज लगातार भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: MP Airport Update: मध्य प्रदेश में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट, जानिए कहां-कहां शुरू होंगी नई उड़ानें और उज्जैन एयरपोर्ट का प्लान

कैसे हुई आतंकी की मौत?


बताया जा रहा है कि अब्दुल अजीज 8 अगस्त को एक मस्जिद के गेट के पास अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि मस्जिद पहुंचने से कुछ समय पहले अब्दुल अजीज ने किसी अनजान स्थान पर खाना खाया था. उसकी मौत के बाद यह सवाल उठने लगा कि कहीं खाने में कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं मिलाया गया था. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की ओर से मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान में 30 से ज्यादा लश्कर आतंकियों की मौत


गौरतलब है कि अब्दुल अजीज की मौत ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों की संदिग्ध मौतों का सिलसिला लगातार चर्चा में है. हाल ही में लश्कर के एक और कमांडर रिजवान हनीफ का वीडियो सामने आया, जिसमें उसने दावा किया कि पिछले तीन से चार वर्षों में पाकिस्तान और PoK में लश्कर से जुड़े 30 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. सबसे अधिक, पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावलाकोट और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में ये आतंकी मारे गए.

यह भी पढ़ें: US-Iran की ‘महाजंग’ को लेकर बड़ा खुलासा, ट्रंप एक शर्त पर खत्म कर सकते हैं युद्ध, लेकिन वो परमाणु हथियार नहीं

---विज्ञापन---

First published on: Aug 10, 2026 08:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola