हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी पहुंचे टोक्यो, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

विज्ञापन

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज राजकीय अंतिम संस्कार होगा। शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल शामिल होने के लिए दुनिया भर के नेता जापान पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो पहुंच चुके हैं। यहां से पीएम मोदी अकासाका पैलेस जाएंगे, जहां एक अभिवादन समारोह होगा।

अभी पढ़ें – जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मिलेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हो सकती है बात

टोक्यो रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं आज रात पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए टोक्यो की यात्रा पर जा रहा हूं, मैं सभी भारतीयों की ओर से प्रधान मंत्री किशिदा और श्रीमती आबे के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करूंगा।’

विज्ञापन

 

विदेश सचिव ने बताया, ‘इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जापान के पीएम किशिदा और शिंजो आबे की पत्नी से भी मुलाकात करेंगे। हम समझते हैं कि 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के कल राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि शिंजो आबे पर 8 जुलाई को नारा शहर में प्रचार कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया था। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Italy election: दक्षिणपंथी नेता जियोर्जिया मेलोनी ने किया जीत का दावा, बन सकती हैं इटली की पहली महिला PM

आबे की हत्या के बाद भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा था कि आबे के निधन से जापान और दुनिया ने एक महान दूरदर्शी नेता को खो दिया है और मैंने एक प्रिय मित्र खोया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola