जोहान्सबर्ग के बाद एथेंस पहुंचे पीएम मोदी, ग्रीस की धरती पर 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री

PM Modi Greece Visit

PM Modi Greece Visit

विज्ञापन

PM Modi Greece Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश दौरे का आज आखिरी दिन है। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वीं ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अगले पड़ाव पर ग्रीस पहुंच चुके हैं। इस दौरान वो प्रधानमंत्री मोदी एथेंस में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

एथेंस में एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री का भव्‍य और जोरदार स्‍वागत किया गया। पीएम मोदी ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के विशेष निमंत्रण पर एक दिन के दौरे पर एथेंस पहुंचे हैं। एथेंस में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी को ग्रीक हेडड्रेस भेंट की और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisment

आपको बता दें पीएम मोदी 40 साल में ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले सितंबर 1983 भारत से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने में ग्रीस का दौरा किया था। प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे को लेकर खासे उत्साहित है।

विज्ञापन

अपने विदेशी दौरे पर रवाना होने के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्रीस की प्राचीन धरती की उनकी यह पहली यात्रा होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे 40 साल के बाद ग्रीस की यात्रा करने वाला पहला भारतीय प्रधान मंत्री होने का सम्मान हांसिल हुआ है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत और ग्रीस के बीच सभ्यताओं दो सहस्राब्दियों से ज्यादा पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि मैं ग्रीस की अपनी पहली यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ग्रीस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ भी बैठक करने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही पीएम मोदी दोनों देशों के कारोबारी समुदाय और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ