ईरान युद्ध के बीच ट्रंप-मोदी की मुलाकात के आसार, जून में फ्रांस में होगा G7 समिट, दोनों देशों के विदेश मंत्री भी मिलेंगे

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधामनंत्री मोदी की मुलाकात होने के आसार हैं। अगले महीने यह मुलाकात शेड्यूल है, जिसकी तैयारी चल रही है। इस मुलाकात से पहले दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात भी हो सकती है।

PM Modi, Donald Trump

पिछली बार फरवरी 2025 में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी।

मिडिल ईस्ट की जंग और होर्मुज स्ट्रेट की टेंशन के बीच प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग होने के आसार हैं। जी हां, फ्रांस में जून महीने में जी-7 समिट होने वाला है, जिसमें दोनों राष्ट्राध्यक्ष मिल सकते हैं। दोनों के बीच ईरान युद्ध, मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी हो सकती है। इस समिट और मोदी-ट्रंप की मुलाकात की तैयारी चल रही है। समिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मई महीने में दिल्ली आएंगे और भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2025 में हुई थी पिछली मुलाकात

बता दें कि मार्को रुबियो भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात के दौरान फ्रांस समिट की रूपरेखा तैयार करेंगे। समिट 15 से 17 जून के बीच हो सकता है। पिछली बार दोनों की मुलाकात फरवरी 2025 में हुई थी। इसके बाद अब तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही है। लेकिन अब दोनों के बीच फ्रांस के Évian में औपचारिक बैठक हो सकती है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को समिट में शिरकत करने का न्योता दिया है। लेकिन अभी ट्रंप-मोदी ने समिट में भाग लेने की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन

ट्रंप पर भारत से संबंध सुधारने का दबाव

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ संबंधों को सुधारना चाहते हैं। फरवरी 2025 के बाद कई घटनाक्रम हो चुके हैं, जिस वजह से कम्युनिकेशन गैप भी आया है। इसलिए भारत के साथ संबंध सुधारने का दबाव भी राष्ट्रपति ट्रंप पर है। पाकिस्तान प्रेम की वजह से भी भारत के साथ रिश्ते तनाव पूर्ण हैं। हाल ही में भारत को नर्क कहकर उन्होंने भारत से रिश्तों को और खराब कर दिया है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को अपना सबसे अच्छा और करीबी दोस्त भी बताते रहे हैं। बावजूद इसके रिश्तों में तल्खी भी रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ