History: 17000 फीट ऊंचाई पर 2 विमानों की टक्कर, 82 लोग जिंदा जले; पायलटों की गलती से हुआ था हादसा

Today History in Hindi: आसमान में 2 विमान आपस में टकराए और दोनों विमानों में सवार सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स मारे गए। हादसा आज से 57 साल पहले हुए था, लेकिन उस हादसे की यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। आइए देखते हैं कि हादसा कैसे हुआ था?

Piedmont Airlines Flight 22

दोनों जहाजों का मलबा और लाशें एक जंगल में मिली थीं।

Piedmont Airlines Flight 22 Collision Memoir: आज के दिन का इतिहास उस भीषण विमान हादसे से जुड़ा है, जिसमें 2 विमान आपस में टकराए थे। करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर यह टकराव हुआ था और हादसे में दोनों विमानों में सवार करीब 82 लोग मारे गए थे। एक विमान में 79 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। दूसरे में 3 पैसेंजर्स थे और यह हादसा आज से 57 साल पहले 19 जुलाई 1967 को हुआ था। हादसे की जांच राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड द्वारा की गई थी।

विज्ञापन

हादसे के लिए दोनों विमानों के पायलटों को जिम्मेदार ठहराया गया। पीडमोंट एयरलाइंस फ्लाइट 22, जो पीडमोंट एयरलाइंस का बोइंग 727-22 प्लेन था, जो अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में हेंडरसनविले शहर के ऊपर एक ट्विन-इंजन वाले जेट प्लेन सेसना 310 से टकरा गई थी। हादसे में मरने वालों में जॉन टी. मैकनॉटन भा शामिल थे, जो अमेरिकी के रक्षा सचिव रॉबर्ट मैकनामारा के सलाहकार थे। वे पत्नी और बेटे के साथ सफर कर रहे थे और अमेरिकी नौसेना के सचिव बनने जा रहे थे।

विज्ञापन

एक विमान आसमान में, दूसरा जमीन पर क्रैश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीडमोंट फ्लाइट 22 ने त्तरी कैरोलिना के एशविले एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और वर्जीनिया के रोआनोक एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी थी। फ्लाइट के कैप्टन रेमंड एफ. शुल्टे (49), प्रथम अधिकारी थॉमस सी. कॉनराड (30) और फ्लाइट इंजीनियर लॉरेंस सी. विल्सन (37) थे। 35 मिनट के सफर वाली इस फ्लाइट ने एयरपोर्ट के रनवे 16 से उड़ान भरी थी। जब बोइंग 727 टेकऑफ करने वाला था, तब सेसना 310 N3121S के पायलट जॉन डी. एडिसन (48) ने रिपोर्ट दी कि 2 जेट प्लेन फ्लाइट के रास्ते में हैं और लैंडिंग करना चाहते हैं।

विज्ञापन

एप्रोच कंट्रोलर ने सेसना को नीचे उतरने और 6,000 फीट (1,800 मीटर) की ऊंचाई पर बने रहने की अनुमति दी। सेसना को रनवे 16 पर लैंडिंग के लिए मंजूरी मिली। वहीं फ्लाइट 22 आसमान में चढ़ चुकी थी, लेकिन बोइंग प्लेन के कॉकपिट के ठीक पीछे सेसना टकरा गया, जिससे वह ब्लास्ट के साथ फट गया। टक्कर लगने से बोइंग विमान पीठ के बल लुढ़क गया और कैंप पाइनवुड नामक एरिया में गिरकर क्रैश हो गया। जमीन से टकराते ही विमान में भीषण आग लग गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ