Flight Emergency Landing Video Goes Viral: एक फ्लाइट क्रैश होने से बच गई, क्योंकि समय रहते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई थी। बोइंग विमान करीब 25000 फीट की ऊंचाई पर था कि इससे एक पक्षी टकरा गया। टकराते हुए विमान डगमगाया और इसके इंजन ने आग पकड़ ली। इंजन से आग निकलती देख यात्रियों और क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंजन में लगी आग बुझाकर पैसेंजरों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया गया। इस घटनाक्रम का डराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चीन की डोमेस्टिक फ्लाइट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन की हैनान एयरलाइंस का बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान चीन के शेनझेन जा रहा था कि इस विमान की रोम के फिउमिसिनो हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, क्योंकि संदिग्ध पक्षी के टकराने के बाद उसके दाहिने इंजन में आग लग गई थी। यह घटना विमान के फिउमिसिनो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हुई। विमान में 249 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनकी जान एक बार दांव पर लग गई थी। इतालवी तटरक्षक बल ने इस घटना को ट्रैक किया और पुष्टि की विमान से पक्षी टकराया था।
यह भी पढ़ें:35000 फीट ऊंचाई पर विमान पर फायरिंग, यात्रियों में मची चीख पुकार; फ्लोरिडा से हैती जा रही थी फ्लाइट
एयरलाइन करेगी हादसे की जांच
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंजन में आग की लपटें बढ़ने लगीं तो पायलट ने ईंधन को समुद्र में गिराया कि वापस मुड़ गया और विमान को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार गया। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन यह टकराव विमान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। हादसे की जांच जारी है। फिउमिसिनो हवाई अड्डे पर हवाई यातायात में कोई समस्या नहीं आई।
यह भी पढ़ें:Vande Bharat Train के साथ हादसा, वाराणसी से आगरा जाते समय थमे पहिए, मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
4 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
11 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
11 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
14 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
23 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines