Vande Bharat Train के साथ हादसा, वाराणसी से आगरा जाते समय थमे पहिए, मचा हड़कंप

Vande Bharat Train Accident: वंदे भारत ट्रेन हादसा ग्रस्त हुई है। हाईटेक ट्रेन के पहिये बीती रात कई घंटों तक रास्ते में एक जगह थमे रहे। ट्रेन की मरम्मत करने के बाद ही उसे आगे के लिए रवाना किया गया। आइए जानते हैं कि आखिरी हादसा कब-कहां और कैसे हुआ?

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train Accident in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। दौड़ती ट्रेन के आगे किसी जानवर के आने और ट्रेन के उससे टकराने से हादसा हुआ है। टक्कर लगते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया तो ट्रेन यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसा छलेसर एत्मादपुर के बीच हुआ है और काफी देर तक हाईटेक ट्रेन के पहिये थमे रहे।

विज्ञापन

ट्रेन वाराणसी से आगरा आ रही थी। गनीमत रही थी कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों में एक बार अफरा तफरी जरूर मच गई थी। जानवर से टकराने के बाद ट्रेन का आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हुआ है। रेलवे इंजीनियरों ने मौके पर आकर ट्रेन की जांच की। पुलिस टीम ने आकर हादसे की जांच की। वहीं रेल मंत्रालय ने इस हादसे की जांच रिपोर्ट भी तलब की है।

विज्ञापन

बिहार में ट्रेन हादसा होते-होते बचा

बता दें कि बीते दिन बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बच गया था। अगर ट्रेन उस टूटी हुई पटरी के ऊपर से गुजरती तो डिरेल होती और यात्रियों की जान जा सकती है, लेकिन लोको पायलट ने समय रहते पटरी देख ली और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे हादसा होने से बच गई। हादसा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेलखंड पर गौतमस्थान छपरा जंक्शन के बीच सेंगर टोला गांव के पास हुआ। किसी ने पटरी तोड़ रखी थी।

विज्ञापन

कोलकाता से गाजीपुर जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन इस ट्रैक पर आ रही थी कि ट्रैकमैन ने तुरंत लाल झंडी दिखाई। लोको पायलट ने पटरी टूटी देखी और ब्रेक लगाकर ट्रेन पहले ही रोक दी। करीब 4 इंच पटरी टूटी थी। लोको पायलट दीपक कुमार और सहायक लोको पायलट शुभांशु राज ने मिलकर फैसला लिया और 100 मीटर पहले ट्रेन रोककर पैसेंजरों की जान बचाई। रेलव अधिकारियों ने इस हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ