American Airlines Flight 191 Crash Memoir: दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक अमेरिका में इतिहास का सबसे घातक विमान हादसा हुआ था। 7 हजार फीट की ऊंचाई पर एक जहाज आग का गोला बन गया था। जोरदार धमाके के साथ जहाज क्रैश हुआ और उसमें सवार 273 पैसेंजर्स जिंदा जलकर मर गए थे। उड़ान भरते ही जहाज के इंजन में आग लग गई थी, जिससे बायां विंग टूटकर अलग हो गया।
एक झटके में जहाज आग की लपटों के बीच क्रैश हो गया। जिस जगह जहाज क्रैश हुआ, वहं पैसेंजरों की जली हुई लाशें और सामान के साथ जहाज का मलबा बिखरा मिला। जांच में हादसे का कारण जहाज के स्ट्रक्चर में खामी बताई गई, जिस कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। वहीं आग में जलकर कॉकपिट के इंस्ट्रूमेंट इतने खराब हो गए कि किसी और तरह की खामी का पता ही नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें:रूस में बिना वीजा भी जा सकेंगे भारतीय, साल के अंत तक मिलेगी अनुमति; जानें नया नियम
लोकल फ्लाइट थी, शिकागो से लॉस एंजिल्स तक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज से 45 साल पहले 25 मई 1979 की सुबह अमेरिका में शिकागो के ओहारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। मैकडॉनेल डगलस डीसी-10 का विमान था, जिसने रनवे से उड़ान भरी और 7 हजार फीट की ऊंचाई पर ही गया था कि जहाज का इंजन नंबर एक प्लेन से अलग हो गया। इसके बाद बायां विंग टूट कर रनवे पर ही गिर गया।
अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ और प्लेन के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इंजन के अलग होने का कारण अमेरिकन एयरलाइंस में जहाज के रखरखाव में लापरवाही बरतने और इंजन को विंग से जोड़े रखने वाले जोड़ का क्षतिग्रस्त होना हादसे का कारण माना गया। उड़ान से पहले चेकिंग में भी खामी को इग्नोर किया गया। इसलिए विमान हादसे का शिकार हो गया। एयरलाइन की लापरवाही का खामियाजा 273 लोगों को जान देकर चुकाना पड़ा।
यह भी पढ़ें:5000 फीट ऊंचाई, अचानक जोरदार टक्कर, आग लगी और टुकड़े-टुकड़े हुआ प्लेन, रनवे पर बिखरीं 78 लाशें
तबियत खराब होने से हादसे का शिकार होने से बची एक्ट्रेस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जहाज में 258 पैसेंजर्स और 13 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में जहाज में सवार 271 लोगों के अलावा गैराज के 2 कर्मचारी भी मारे गए थे। वहीं अभिनेत्री लिंडसे वैगनर को इस फ्लाइट में सवार होना था, लेकिन कुछ समय पहले ही उनकी तबियत खराब हो गई, इसलिए वे इसमें सवार नहीं हो सकीं।
यह भी पढ़ें:एवरेस्ट पर मौत, उतरते वक्त रास्ता धंसा और गहरी खाई में ‘लापता’ हो गए दो लोग
संबंधित खबरें
नवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर हो सकती है बात?
35 mins agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
2 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
11 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
17 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines