Crude Oil Price Today: ईरान पर कड़े प्रतिबंधों की आशंका से 1% गिरा कच्चा तेल, जानें शेयर बाजार पर असर

Crude Oil Price Update: क्रूड ऑयल के दामों में 1 फीसदी की गिरावट. जानें अमेरिका-ईरान तनाव, फेडरल रिजर्व के फैसले और इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल पर विश्लेषक की राय.

Crude Oil Price Fall Brent WTI US Sanctions Iran

अगर आप शेयर बाजार या कमोडिटी मार्केट में निवेश करते हैं, तो इस हफ्ते क्रूड ऑयल की कीमतों और वैश्विक खबरों पर पैनी नजर रखें. ईरान पर अमेरिकी फैसले और फेडरल रिजर्व के बयानों से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों और शेयर बाजार में दिलचस्पी रखने वालों के लिए नया हफ्ता हलचल भरा रहने वाला है. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 1% की गिरावट देखी गई. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) फिसलकर $93.45 प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड गिरकर $86.14 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

आइए शेयर बाजार एक्‍सपर्ट अव‍िनाश गुप्‍ता से समझते हैं कि क्रूड ऑयल की कीमतों में इस गिरावट के पीछे क्या वजह है और इस हफ्ते शेयर बाजार पर इसका क्या असर पड़ेगा?

विज्ञापन

तेल की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

तेल की कीमतों में इस नरमी के पीछे दो मुख्य कारण हैं. पहली वजह है मुनाफावसूली (Profit Booking). पिछले दिनों आई तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालने के लिए बिकवाली की, जिससे कीमतें थोड़ी नीचे आईं. दूसरी वजह है ईरान पर कड़े प्रतिबंध की आहट. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेट (Scott Bessent) की ओर से ईरान पर इतिहास के सबसे सख्त प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी गई है. इस ऐलान से ठीक पहले बाजार में सतर्कता का माहौल है.

दूसरी ओर, अमेरिका की नाकेबंदी के कारण चीन को मिलने वाले ईरानी कच्चे तेल की आपूर्ति घटी है और वहां कीमतें बढ़ी हैं. हालांकि, इराक के अनुरोध पर ईरान ने अपने समुद्री रास्ते (Strait) से कुछ इराकी तेल टैंकरों को गुजरने की मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

इस हफ्ते शेयर बाजार पर किन बातों का रहेगा असर?

दिग्गज बाजार विश्लेषकों अव‍िनाश गुप्‍ता ने न्‍यूज 24 को बताया क‍ि इस हफ्ते भारतीय और वैश्‍व‍िक शेयर बाजार की चाल मुख्य रूप से 3 बड़े कारणों से तय होगी:

विज्ञापन
  1. अमेरिका-ईरान तनाव और क्रूड ऑयल: कच्चे तेल के दाम और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर शेयर बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ेगा.
  2. जैक्सन होल सम्मेलन और अमेरिकी अर्थव्यवस्था: जैक्सन होल में अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) के चेयरमैन के भाषण पर सबकी नजरें रहेंगी. इससे आगे ब्याज दरों में कटौती या बढ़ोतरी का संकेत मिलेगा. साथ ही अमेरिकी जीडीपी (GDP) के आंकड़े भी अहम होंगे.
  3. घरेलू कारण: भारतीय बाजार के लिहाज से रुपये की चाल, विदेशी निवेशकों (FIIs) का पैसा और एनवीडिया (Nvidia) के तिमाही नतीजे बाजार को दिशा देंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ