Petrol Diesel Price Alert: अमेरिका लगाएगा ईरान पर सबसे बड़ा बैन! कच्चे तेल में लगी 'आग', भारत में घटेगी पेट्रोल की कीमत?

Crude Oil Price Hike 21 August 2026: अमेरिका के वित्त मंत्री की ईरान को धमकी के बाद ब्रेंट क्रूड $93 के पार. जानें भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर क्या पड़ेगा असर, एक्‍सपर्ट से जानें.

US Iran Sanctions Impact Crude Oil Prices Brent Crude Hike

ग्लोबल लेवल पर चल रही यह भू-राजनीतिक (Geopolitical) खींचतान सीधे तौर पर आम आदमी की रसोई और ट्रांसपोर्ट बजट को प्रभावित कर सकती है. जब तक अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक कच्चे तेल के दामों में नरमी देखने को मिलना मुश्किल लग रहा है.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब सीधे आपकी और हमारी जेब पर असर डालने वाला है. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की ओर से ईरान पर इतिहास का सबसे बड़ा प्रतिबंध लगाने की धमकी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आग लग गई है.

विज्ञापन

आज यानी 21 अगस्त 2026 को ब्रेंट क्रूड $93 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. ऐसे में अगर आप उम्मीद लगाए बैठे थे कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते होंगे, तो इस खबर से आपकी उम्मीदों को झटका लग सकता है. आइए समझते हैं कि अमेरिका-ईरान विवाद क्या है, क्रूड ऑयल के दाम क्यों भाग रहे हैं और भारत में इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

अमेरिकी वित्त मंत्री की बड़ी धमकी और क्रूड में उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते या बातचीत के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि वे ईरान पर दोहरा प्रहार कर रहे हैं. उन्होंने प्रमुख समुद्री रास्तों में ईरान की नाकाबंदी पहले ही कर रखी है और अब उस पर इतिहास के सबसे सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं. यह अपडेट आते ही क्रूड के दाम में उछाल आ गया. सिर्फ इसी हफ्ते ही कच्चे तेल के दामों में लगभग 6% का उछाल दर्ज किया जा चुका है.

विज्ञापन

कच्चे तेल के आज के भाव (21 अगस्त 2026):

ब्रेंट क्रूड (Brent Crude): $93.66 प्रति बैरल
WTI क्रूड (US Crude): $86.62 प्रति बैरल

विज्ञापन

क्या $100 प्रति बैरल के पार जाएगा कच्चा तेल?
बीपीएन फ‍िनकैप के बाजार विशेषज्ञ एके न‍िगम का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव इसी तरह बढ़ता रहा और सप्लाई चैन में रुकावट आई, तो ब्रेंट क्रूड बहुत जल्द $100 प्रति बैरल का आंकड़ा पार कर सकता है. अमेरिका और ईरान दोनों ही अपने रुख पर अड़े हुए हैं, जिससे तेल बाजार में अनिश्‍च‍ितता का माहौल है.

भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीदों पर फिरा पानी
भारतीयों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या देश में ईंधन सस्ता होगा? इसे लेकर एके न‍िगम ने बताया क‍ि फिलहाल इसकी संभावना बहुत कम है. कम से कम अगले दो महीनों में तो इसके आसार नजर नहीं आ रहे हैं. भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल आयात (Import) करता है. जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होता है, तो भारतीय तेल कंपनियों (OMCs) का इंपोर्ट बिल बढ़ जाता है.

विज्ञापन

अगर ग्लोबल मार्केट में कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम घटने के बजाय बढ़ने का खतरा मंडराने लगेगा. अगस्त महीने में अब तक सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.

आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
दिल्ली:
पेट्रोल ₹102.12/लीटर | डीजल ₹97.83/लीटर

विज्ञापन

मुंबई: पेट्रोल ₹111.21/लीटर | डीजल ₹97.83/लीटर

चेन्‍नई: पेट्रोल ₹107.76/लीटर | डीजल ₹99.55/लीटर

विज्ञापन

बेंगलुरु: डीजल ₹98.80/लीटर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ