कौन है केन्या का Cult Leader पॉल मैकेंजी? लगा है 191 बच्चों की हत्या करने का आरोप

Who Is Kenya’s Children Murderer Cult Leader Paul Mackenzie: पॉल मैकेंजी अपने फॉलोअर्स को दुनिया खत्म होने से पहले ईसा मसीह से मिलने के लिए भूखा रहकर जान देने के लिए कहता था।

Paul Mackenzie

Paul Mackenzie

Who Is Kenya’s Children Murderer Cult Leader Paul Mackenzie in Hindi : केन्या की एक अदालत ने यहां के एक धार्मिक पॉल मैकेंजी और उसके 30 सहयोगियों को 191 बच्चों की हत्या के मामले में आरोप लगाने से पहले मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराने का आदेश दिया है। मैकेंजी गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च का अध्यक्ष है।

रिपोर्ट्स के अनुसार मैकेंजी ने अपने फॉलोअर्स को दुनिया खत्म होने से पहले ईसा मसीह से मिलाने का ख्वाब दिखाया था। इसके लिए उसने उन्हें और उनके बच्चों को जान चली जाने तक भूखा रखने का आदेश दिया था। मैकेंजी को पिछले साल अप्रैल में हिंद महासागर के तट के पास एक जंगल में कई शव मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

मैकेंजी की ‘सैंक्चुअरी’ में मिले थे 400 से ज्यादा शव

मैकेंजी ने अपने फॉलोअर्स के बीच दक्षिण-पश्चिमी केन्या में स्थित शाकहोला जंगल को ईसाई सैंक्चुअरी के तौर पर प्रचलित किया था। इस जंगल में 400 से ज्यादा शव मिले थे। हालांकि, मैकेंजी ने इन आरोपों से इनकार किया है। अदालत ने 6 फरवरी तक यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मैकेंजी और उसके सहयोगी ट्रायल के लिए फिट हैं।

जानकारी के अनुसार मैकेंजी और अन्य आरोपियों पर हत्या, नरसंहार और आतंकवाद समेत कुल 10 मामले चलाए जाएंगे। इनमें बच्चे को प्रताड़ित करने का आरोप भी शामिल है। शवों के पोस्टमार्टम में पता चला है कि अधिकांश पीड़ितों की मौत भूख से हुई थी लेकिन बच्चों समेत कुछ की मौत गला घोटने से या प्रताड़ित करने से होने का पता चला है।

लग चुका है अलगाववादी उपदेश देने का भी आरोप

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2023 में जांच के लिए गठित किए गए एक आयोग ने बताया था कि मैकेंजी पर साल 2017 में अलगाववाद फैलाने वाले उपदेश देने के लिए आरोपों का सामना करना पड़ा था। लेकिन क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम मैकेंजी की उन दिल दहला देने वाली हरकतों का पता लगाने में नाकाम रहा जिन्हें उसने शाकहोला जंगल में अंजाम दिया था।

मैकेंजी फॉर्मल एजुकेशन सिस्टम का विरोध करता है और उसका दावा है कि यह बाइबिल के अनुसार नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2019 में उस पर दो बच्चों की मौत से संबंध होने का आरोप लगा था। इन बच्चों को भूखा रखा गया था, दम घोटा गया था और फिर जंगल में एक कब्र में दफना दिया गया था। इस मामले में वह जमानत पर बाहर आ गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ