---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कौन से देशों की सेनाएं हैं सबसे कमजोर? पहले नंबर पर भूटान, ये हैं 10 Weakest Militaries

Top 10 Weakest Militaries In The World: अमेरिका की मिलिट्री दुनिया में सबसे मजबूत है ये तो आप जानते होंगे। लेकिन क्या ये जानते हैं कि सबसे कमजोर सेना वाले 10 देश कौन से हैं?

---विज्ञापन---

Top 10 Weakest Militaries In The World : दुनिया भर की रक्षा जानकारियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने हाल ही में दुनिया की सेनाओं की ताकत को लेकर एक लिस्ट जारी की थी।

इसके हिसाब से अमेरिका दुनिया की सबसे ताकतवर सेना वाला देश है। दूसरे स्थान पर रूस, तीसरे पर चीन और चौथे पर भारत है। लेकिन इस रिपोर्ट में पढ़िए कि किन देशों की सेनाएं सबसे ज्यादा कमजोर हैं।

---विज्ञापन---

दुनिया की सबसे कमजोर सैन्य शक्ति वाला देश भूटान है। हिमालय की गोद में बसे इस देश की सैन्य क्षमताएं काफी सीमित हैं। भूटान का रुख भी शांतिपूर्ण ही रहा है। वहीं, दूसरे स्थान पर पूर्वी यूरोप का मोल्डोवा है।

---विज्ञापन---

10 सबसे कमजोर सेनाएं और उनका स्कोर

1. भूटान
2. मोल्डोवा
3. सूरीनाम
4. सोमालिया
5. बेनिन
6. लिबेरिया
7. बेलीज
8. सिएरा लियोन
9. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
10. आइसलैंड

इस तरह तैयार की गई पावरइंडेक्स

ग्लोबल फायरपावर की इस लिस्ट का नाम पावरइंडेक्स है। इसमें 60 फैक्टर्स का अध्ययन कर किसी देश की सेना की मजबूती मापी जाती है। इनमें सैनिकों, टैंक, एयरक्राफ्ट, जहाजों की गिनती भी की जाती है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा देश की मैनपावर, उपकरणों, संसाधनों, आर्थिक स्थिरता और भोगोलिक आकार जैसी बातों का भी ध्यान रखा जाता है। बता दें कि पावरइंडेक्स में कम स्कोर होने का मतलब ज्यादा शक्तिशाली होने से है।

ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना वाले देश

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ईरान ने 11 जवानों की मौत का लिया बदला

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, ईरान को धमकी

First published on: Jan 17, 2024 05:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola