Air Strike: 'हद में रहें, सबक सिखाना हमें भी आता है', पाकिस्तान की ईरान को खुली धमकी

Pakistan air strikes on iran: पाकिस्तान ने कहा कि उसने ईरान में उसके खिलाफ पनप रहे आतंकी संगठनों के बारे में कई बार ईरान सरकार को चेताया। लेकिन ईरान ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

pakistan air strikes on iran

ईरान एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान का बयान

Pakistan air strikes on iran: पाकिस्तान ने ईरान पर की अपनी एयरस्ट्राइक पर बयान जारी किया है। इस्लामाबाद से पाकिस्तान विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार इस एयरस्ट्राइक में अलग-अलग ठिकानों पर कई आतंकवादियों की मौत हुई है। पाकिस्तान का दावा है कि इस हमले में आतंकियों के ठिकाने तबाह हो गए हैं। पाकिस्तान सरकार के मुताबिक खुफिया एजेंसियों की गुप्त सूचना पर यह ऑपरेशन किया गया था। इसे ‘Operation Marg Bar Sarmachar’ नाम दिया गया था।

विज्ञापन

आतंकी संगठनों की डिटेल ईरान को दी थी

जारी बयान में पाकिस्तान ने कहा कि उसने गुरुवार सुबह बलूचिस्तान के इलाके में एक के बाद एक कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार यह हमले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLF) के ठिकानों पर किए गए हैं। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में स्पष्ट किया कि वह लगातार कई सालों से ईरान में उसके देश के खिलाफ सक्रिए आतंकी संगठनों की डिटेल और अन्य जानकारी ईरान के साथ शेयर करता आया है। लेकिन कई बार चेताने के बाद भी उसने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। यह आतंकी संगठन कई बार बेगुनाह पाकिस्तानी आवाम का खून बहा चुके हैं।

विज्ञापन

ऑपरेशन खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि वह अपने देश की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। अपनी जनता की सुरक्षा उसके लिए सर्वोपरि है, जिससे वह कतई समझौता नहीं कर सकता। यह पूरा ऑपरेशन खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पूरे एहतियात के साथ किया गया है, जिससे ईरान की आम जनता को कोई नुकसान न पहुंचे। यहां बता दें कि बुधवार को ईरान ने पहले पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। जिसमें कुल सात लोगों की मौत हुई थी। अब पाकिस्तान ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की है। दोनों एक-दूसरे के देशों में सक्रिय आतंकी संगठनों को बचाने और एक-दूसरे के देशों के खिलाफ काम करने का आरोप प्रत्यारोप करते आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ